1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. जादूगर स्टॉक: इस शेयर ने 18 महीने में 71500% का फाड़ू रिटर्न दिया, ₹1 लाख को बना दिया ₹7.16 करोड़

जादूगर स्टॉक: इस शेयर ने 18 महीने में 71500% का फाड़ू रिटर्न दिया, ₹1 लाख को बना दिया ₹7.16 करोड़

 Published : Oct 31, 2025 02:42 pm IST,  Updated : Oct 31, 2025 02:47 pm IST

यह शेयर अपने 52 सप्ताह के निचले लेवल 82.72 रुपये से 128 गुना उछल चुका है। आरआरपी सेमीकंडक्टर का कुल मार्केट कैप (बाजार पूंजीकरण) भी करीब 15000 करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है।

वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही तक इस कंपनी में प्रमोटर के पास सिर्फ 1.27 प्रतिशत हिस्सेदारी है।- India TV Hindi
वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही तक इस कंपनी में प्रमोटर के पास सिर्फ 1.27 प्रतिशत हिस्सेदारी है। Image Source : FREEPIK

कई बार पेनी स्टॉक समझकर निवेशक आगे बढ़ जाते हैं या अपना फैसला बदल लेते हैं। लेकिन यही पेनी स्टॉक निवेशकों को चौंका देता है। आज से ठीक 18 महीने पहले एक पेनी स्टॉक RRP Semiconductor जिसे निवेशकों ने भाव नहीं दिया था, आज की तारीख में वह 71,500%  का धांसू रिटर्न दे चुका है। जी हां, उस समय जिसने 1 लाख रुपये निवेश किया वह आज ₹7.16 करोड़ में तब्दील हो चुका है। यह शेयर अपने 52 सप्ताह के निचले लेवल 82.72 रुपये से 128 गुना उछल चुका है। इतना ही नहीं, लगातार अपर सर्किट भी लग रहा है। 

कंपनी का मार्केट कैप भी जोरदार

आरआरपी सेमीकंडक्टर का कुल मार्केट कैप (बाजार पूंजीकरण) भी करीब 15000 करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है। शुक्रवार, 31 अक्तूबर को एक समय कंपनी का शेयर 2 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,887.10 रुपये पर कारोबार करता दिखा। आरआरपी सेमीकंडक्टर नवी मुंबई में एक साधारण औद्योगिक पते से संचालित होता है। इसकी वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, चोडनकर को गैर-कार्यकारी अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया था और उन्होंने वित्त वर्ष 2025 में फर्म को आठ प्रतिशत ब्याज पर 8 करोड़ रुपये तक का ऋण दिया था।

94% हिस्सेदारी सिर्फ 14 निवेशकों के पास

आजतक की खबर के मुताबिक, वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही तक इस कंपनी में प्रमोटर के पास सिर्फ 1.27 प्रतिशत हिस्सेदारी है। सिर्फ 14 रिटेल निवेशकों के पास कंपनी के 1,28,94,000 इक्विटी शेयर या 93.95 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। इसके अलावा, 528 खुदरा विक्रेताओं के पास 1,53,689 इक्विटी शेयर या 1.12 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। इसमें राजेन्द्र कमलाकांत चोडनकर के पास आरआरपी सेमीकंडक्टर के 1,01,50,000 इक्विटी शेयर या 73.96 प्रतिशत इक्विटी शेयर थे, जो आज की तारीख में 10,833.75 करोड़ रुपये है।

आरआरपी सेमीकंडक्टर लिमिटेड ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर व्यवसाय में कदम रखते हुए एडवांस इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और घटकों के निर्माण पर अपना ध्यान केंद्रित किया है। कंपनी अपनी व्यावसायिक गतिविधियों में ईमानदार, निष्पक्ष और स्पष्टवादी होने तथा अपने हितधारकों के साथ पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा