1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, H-1B वीजा पर ट्रंप के नए फैसले से क्रैश हुए IT कंपनियों के स्टॉक

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, H-1B वीजा पर ट्रंप के नए फैसले से क्रैश हुए IT कंपनियों के स्टॉक

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 22, 2025 03:40 pm IST,  Updated : Sep 22, 2025 03:54 pm IST

सोमवार को हफ्ते के पहले दिन, बीएसई सेंसेक्स 466.26 अंकों (0.56%) की बड़ी गिरावट के साथ 82,159.97 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 124.70 अंकों (0.49%) के नुकसान के साथ 25,202.35 अंकों पर आकर बंद हुआ।

stock market, share market, nse, bse, nifty 50, nifty, sensex, eternal, bajaj finance, adani ports, - India TV Hindi
सोमवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार Image Source : PTI

Share Market Closing 22 September, 2025: भारतीय शेयर बाजार पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा H-1B वीजा के लिए 1,00,000 डॉलर की ऐप्लिकेशन फीस लगाए जाने के फैसले का भयानक असर देखने को मिला। तमाम भारतीय आईटी कंपनियों के स्टॉक्स आज भारी गिरावट के साथ बंद हुए। सोमवार को हफ्ते के पहले दिन, बीएसई सेंसेक्स 466.26 अंकों (0.56%) की बड़ी गिरावट के साथ 82,159.97 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 124.70 अंकों (0.49%) के नुकसान के साथ 25,202.35 अंकों पर आकर बंद हुआ। 

सेंसेक्स की सिर्फ 9 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान में हुए बंद

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 9 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 21 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से सिर्फ 18 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 31 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए और एक कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एटरनल के शेयर सबसे ज्यादा 1.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, टेक महिंद्रा के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

बजाज फाइनेंस, अडाणी पोर्ट्स समेत इन शेयरों में तेजी

आज सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में बजाज फाइनेंस के शेयर 1.31 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.17 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.98 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.42 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.40 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.17 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.16 प्रतिशत और पावरग्रिड के शेयर 0.07 प्रतिशत के उछाल के साथ बंद हुए।

आज गिरावट के साथ बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

वहीं दूसरी तरफ, टीसीएस के शेयर 3.02 प्रतिशत, इंफोसिस 2.61 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.84 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 1.69 प्रतिशत, ट्रेंट 1.38 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.23 प्रतिशत, एलएंडटी 0.92 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.84 प्रतिशत, आईटीसी 0.74 प्रतिशत, सनफार्मा 0.73 प्रतिशत, बीईएल 0.61 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.45 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.39 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.34 प्रतिशत, टाइटन 0.28 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.26 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.25 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.09 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.08 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 0.07 प्रतिशत के नुकसान के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा