1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 28 July, 2026 Stock Market Updates: लाल निशान में फ्लैट खुला शेयर बाजार, आईटी स्टॉक्स में चमक

28 July, 2026 Stock Market Updates: लाल निशान में फ्लैट खुला शेयर बाजार, आईटी स्टॉक्स में चमक

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jul 28, 2026 09:29 am IST,  Updated : Jul 28, 2026 09:29 am IST

सोमवार को स्थानीय शेयर बाजारों ने अच्छी ओपनिंग और बंपर क्लोजिंग की थी।

sensex, nifty 50, infosys, mahindra and mahindra, share market news- India TV Hindi
मंगलवार को फ्लैट खुला बाजार Image Source : PTI

Stock Market Today 28 July, 2026: सोमवार को जोरदार तेजी के साथ बंद हुए शेयर बाजार ने आज लाल निशान में फ्लैट शुरुआत की। हफ्ते के दूसरे ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 4.03 अंकों (0.01%) की मामूली गिरावट के साथ 76,831.75 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 24.70 अंक (0.10%) टूटकर 23,971.25 अंकों पर खुला। बताते चलें कि सोमवार को स्थानीय शेयर बाजारों ने अच्छी ओपनिंग और बंपर क्लोजिंग की थी। कल, सेंसेक्स 776.01 अंकों की तेजी के साथ 76,835.78 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 228.50 अंक चढ़कर 23,995.95 पर पहुंच गया।

इन्फोसिस के शेयरों में अच्छी तेजी

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 15 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले, 13 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले और 2 कंपनियों के शेयर बिना किसी बदलाव के बिल्कुल फ्लैट खुले। जबकि, निफ्टी 50 की 50 में से 24 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले, 23 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले और 3 कंपनियों के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। जबकि, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

आज बढ़त लेकर खुले इन कंपनियों के शेयर

सेंसेक्स के बाकी शेयरों में टेक महिंद्रा के शेयर 1.56 प्रतिशत, टीसीएस 1.26 प्रतिशत, सन फार्मा 0.72 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.48 प्रतिशत, इंडिगो 0.36 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.28 प्रतिशत, एलएंडटी 0.26 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.24 प्रतिशत, टाइटन 0.23 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.17 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.16 प्रतिशत, बीईएल 0.11 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.09 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व के शेयर 0.01 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले। हिंदुस्तान यूनिलीवर और एटरनल के शेयरों ने आज बिना किसी बदलाव के शुरुआत की।

मंगलवार को लाल निशान में खुले बैंकिंग स्टॉक

जबकि दूसरी ओर, आज एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.62 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.56 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.45 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.39 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.36 प्रतिशत, आईटीसी 0.31 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.25 प्रतिशत, ट्रेंट 0.11 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.08 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.04 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.01 प्रतिशत और एनटीपीसी के शेयर 0.01 प्रतिशत के नुकसान के साथ खुले।

ये भी पढ़ें

बैंक ऑफ बड़ौदा का डेटा हैक, लेकिन बैंकिंग सिस्टम अभी भी पूरी तरह से सुरक्षित

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा