1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. कोरोना संकट के बीच LIC का अपने पॉलिसीधारकों को सुनहरा मौका, छूट के साथ उठाएं ये लाभ

कोरोना संकट के बीच LIC का अपने पॉलिसीधारकों को सुनहरा मौका, छूट के साथ उठाएं ये लाभ

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 07, 2021 10:44 pm IST,  Updated : Jan 07, 2021 10:44 pm IST

पॉलिसीधारकों को विलंब शुल्क पर 20 प्रतिशत या 2,000 रुपये की छूट मिलेगी। वहीं सालाना प्रीमियम एक लाख से तीन लाख रुपये होने पर 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी। एलआईसी ने अपने ग्राहकों के लिए इसी तरह का अभियान 10 अगस्त से नौ अक्टूबर, 2020 तक भी चलाया था।

बीच में बंद हुई पॉलिसी...- India TV Hindi
बीच में बंद हुई पॉलिसी को फिर से शुरू करने का मौका Image Source : PTI

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए जीवन बीमा निगम यानि एलआईसी ने मुश्किलों का सामना करे रहे पॉलिसीधारकों के लिए खास ऑफर का ऐलान किया है। नए ऑफर के तहत ऐसे पॉलिसीधारक जिनकी पॉलिसी किसी भी वजह से बंद हो गई थी वो एक बार फिर पॉलिसी शुरू कर उसके फायदे उठा सकते हैं।

क्या है योजना की समयसीमा

एलआईसी ने बृहस्पतिवार को ऐसी पॉलिसियों को फिर से चालू करने का अभियान शुरू कर दिया है। एलआईसी ने ‘बीच में बंद’ हो चुकी पॉलिसियों को फिर चालू करने के लिए सात जनवरी से छह मार्च तक विशेष अभियान चलाने की घोषणा की है। इसके तहत कुछ शर्तों के साथ उपभोक्ताओं को लैप्स या ‘बीच में बंद’ हो चुकी पॉलिसी को फिर चालू करने की अनुमति दी जाएगी।

कैसे शुरू कर सकेंगे पॉलिसी

एलआईसी ने इसके लिए अपने 1,526 सैटेलाइट कार्यालयों को ऐसी पॉलिसियों को फिर चालू करने के लिए अधिकृत किया है जिनमें विशेष चिकित्सा परीक्षण कराने की जरूरत नहीं है। एलआईसी ने बयान में कहा, ‘‘विशेष अभियान के तहत कुछ नियम और शर्तों के साथ विशेष पात्र योजनाओं को प्रीमियम का भुगतान नहीं किए जाने की तारीख से पांच साल के भीतर फिर चालू करने की अनुमति दी जाएगी।’’ पात्रता के अनुसार स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों पर भी कुछ रियायत दी जाएगी। बयान में कहा गया है कि ज्यादातर पॉलिसियों को सिर्फ अच्छे स्वास्थ्य की घोषणा और कोविड-19 पर सवालों के आधार पर फिर शुरू किया जा सकेगा। ऐसे पॉलिसी धारक जिनकी पॉलिसी किसी भी वजह से बंद हुई थी वो इन सेटेलाइट कार्यालय में जाकर पूरी जानकारी ले सकते हैं और पॉलिसी फिर से शुरू कर सकते हैं।

योजना के तहत कितनी मिलेगी छूट

बयान में कहा गया है कि पॉलिसीधारकों को विलंब शुल्क पर 20 प्रतिशत या 2,000 रुपये की छूट मिलेगी। वहीं सालाना प्रीमियम एक लाख से तीन लाख रुपये होने पर 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी। एलआईसी लगातार ऐसे अभियान चलाती रहती है। एलआईसी ने अपने ग्राहकों के लिए इसी तरह का अभियान 10 अगस्त से नौ अक्टूबर, 2020 तक भी चलाया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा