1. होम
  2. पैसा
  3. विषय
  4. Business News

BUSINESS NEWS

  • Petrol-Diesel Price Today : 20 दिन बाद दाम में कटौती, जानिए अब घटकर कितना हुआ भाव

    Petrol-Diesel Price Today : 20 दिन बाद दाम में कटौती, जानिए अब घटकर कितना हुआ भाव

    पिछले 20 दिन के दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी या स्थिरता के बाद आज सोमवार को पहली कटौती हुई है। पिछले हफ्ते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट और रुपए की रिकवरी की वजह से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की तेल आयात करने की लागत कम हुई है और उन्होंने पेट्रोल और डीजल के दाम घटाना शुरू कर दिए हैं।

    बिज़नेस | Jul 16, 2018, 09:05 AM IST
  • नकली हो सकते हैं भारी छूट वाले आयातित सौंदर्य प्रसाधन उत्पाद: उद्योग जगत

    नकली हो सकते हैं भारी छूट वाले आयातित सौंदर्य प्रसाधन उत्पाद: उद्योग जगत

    सौंदर्य प्रसाधन उद्योग जगत का कहना है कि भारी छूट वाले उत्पादों की बढ़ती मांग के कारण नकली उत्पादों में काफी तेजी आयी है। उद्योग जगत का कहना है कि इनमें से कई उत्पाद आयात के टैग लगे भी होते हैं जो न केवल बौद्धिक संपदा अधिकारों का उल्लंघन है बल्कि इससे स्वास्थ्य के प्रति गंभीर जोखिम भी है।

    बिज़नेस | Jul 16, 2018, 08:29 AM IST
  • दिसंबर से शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों के शेयर का ट्रांसफर डीमैट फॉर्म में होगा

    दिसंबर से शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों के शेयर का ट्रांसफर डीमैट फॉर्म में होगा

    सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों का हस्तांतरण पांच दिसंबर से अनिवार्य रूप से डीमैट फॉर्म में ही होना चाहिये। बाजार नियामक सेबी ने यह बात कही। सेबी ने अपनी हालिया अधिसूचना में शेयर ट्रासंफर एजेंट से जुड़े सूचीबद्धता दायित्व और डिसक्लोजर्स आवश्यकताओं (LODR) के नियमों में फेरबदल की घोषणा की।

    बिज़नेस | Jul 15, 2018, 06:32 PM IST
  • सोने का आयात जून तिमाही में 25% घटा, लेकिन चांदी के आयात में 32% बढ़ोतरी

    सोने का आयात जून तिमाही में 25% घटा, लेकिन चांदी के आयात में 32% बढ़ोतरी

    सोने का आयात चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 25 प्रतिशत घटकर 8.44 अरब डालर रहा। इसका कारण वैश्विक और घरेलू दोनों स्तरों पर मूल्यवान धातु की कीमतों में कमी आना है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार पिछले वित्त वर्ष 2017-18 की इसी तिमाही में सोने का आयात 11.26 अरब डालर था। इस साल जनवरी से सोने के भाव कम हो रहे हैं। सोने के आयात में गिरावट से चालू खाते के घाटे को काबू करने में मदद मिलेगी।

    बाजार | Jul 15, 2018, 05:10 PM IST
  • स्विस बैंकों में भारतीयों के सुषुप्त खातों के दावेदार नहीं आ रहे हैं सामने

    स्विस बैंकों में भारतीयों के सुषुप्त खातों के दावेदार नहीं आ रहे हैं सामने

    स्विट्जरलैंड के बैंकों में अवैध काले धन के मुद्दे भारत में लगातार चल रही तीखी राजनीतिक बहस के बावजूद इन बैंकों में भारतीयों के सुषुप्त पड़े खातों की सूचना जारी किए जाने के तीन-तीन साल बाद भी उनका कोई दावेदार सामने नहीं आया है। स्विट्जरलैंड के बैंक लोक-प्रहरी ने पहली बार दिसंबर 2015 में कुछ सुषुप्त खातों की सूची जारी की थी। इनमें स्विट्जरलैंड के नागरिकों के साथ ही भारत के कुछ लोगों समेत बहुत से विदेशी नागरिकों के खाते हैं। उसके बाद समय-समय पर इस तरह के और भी खातों की सूचना जारी की जाती रही है जिन

    बिज़नेस | Jul 15, 2018, 06:23 PM IST
Advertisement
  • मुकेश अंबानी ने पूरी उम्र लगाकर जितनी संपत्ति जोड़ी उससे ज्यादा संपत्ति बेजोस ने 6 महीने में बना ली

    मुकेश अंबानी ने पूरी उम्र लगाकर जितनी संपत्ति जोड़ी उससे ज्यादा संपत्ति बेजोस ने 6 महीने में बना ली

    भारत के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी और दुनिया के सबसे धनवान जेफ बेजोस में यही अंतर है कि मुकेश अंबानी ने अबतक जितनी संपत्ति इकट्ठा की है उतनी संपत्ति तो जेफ बेजोस ने सिर्फ 6 महीने में बना ली है। रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे धनी लोगों की लिस्ट में 14वें स्थान पर हैं जबकि ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं।

    बिज़नेस | Jul 15, 2018, 03:32 PM IST
  • यात्री वाहनों के निर्यात में आई गिरावट, जून तिमाही में 7.37% घटा एक्सपोर्ट

    यात्री वाहनों के निर्यात में आई गिरावट, जून तिमाही में 7.37% घटा एक्सपोर्ट

    देश से यात्री वाहनों का निर्यात 2018-19 की पहली तिमाही में 7.37 प्रतिशत घटा। वाहन कंपनियों ने इस दौरान घरेलू बाजार पर ध्यान केंद्रित किया साथ ही प्रमुख विदेशी बाजारों में स्थानीय मुद्दों से भी निर्यात पर प्रतिकूल असर रहा। वाहन विनिर्माताओं के शीर्ष संगठन सियाम के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल-जून की अवधि में यात्री वाहन निर्यात घटकर 1,67,161 वाहन रहा। यह 2017-18 की समान अवधि में 1,80,464 वाहन रहा था।

    ऑटो | Jul 15, 2018, 01:37 PM IST
  • शेयर बाजार में दस्तक देने के लिए तैयार 14,000 करोड़ रुपये के IPO

    शेयर बाजार में दस्तक देने के लिए तैयार 14,000 करोड़ रुपये के IPO

    लोढ़ा डेवलपर्स और एचडीएफसी म्यूचुअल फंड समेत कम से कम सात कंपनियों के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के अगले महीने तक पूंजी बाजार में दस्तक देने की उम्मीद है। इन आईपीओ से 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी जुटने की उम्मीद है। मर्चेंट बैंकिंग सूत्रों के अनुसार, पहली खेप में टीसीएनएस क्लोथिंग का आईपीओ इस सप्ताह पेश किया जाएगा। आईपीओ के जरिये कंपनी 1,125 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद कर रही है

    बाजार | Jul 15, 2018, 12:53 PM IST
  • उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने हिमा दास की मदद को बढ़ाया हाथ, कहा ओलंपिक की तैयारी के लिए दे सकते हैं वित्तीय सहायता

    उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने हिमा दास की मदद को बढ़ाया हाथ, कहा ओलंपिक की तैयारी के लिए दे सकते हैं वित्तीय सहायता

    जूनियर वर्ल्ड एथलेटिक प्रतियोगिता में भारतीय महिला धावक हिमा दास के इतिहास रचने के बाद कार्पोरेट जगत भी उनकी मदद के लिए आगे बढ़ा है। देश के बड़े उद्योगपति और महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने हिमा दास की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। आनंद महिंद्रा ने रविवार को अपने ट्विटर हेंडल से एक ट्वीट जारी कर इसकी जानकारी दी है।

    बिज़नेस | Jul 15, 2018, 12:27 PM IST
  • Sensex at Record High: सेंसेक्स रिकॉर्ड स्तर पर हुआ बंद, रिलायंस इंडस्ट्री ने रचा इतिहास

    Sensex at Record High: सेंसेक्स रिकॉर्ड स्तर पर हुआ बंद, रिलायंस इंडस्ट्री ने रचा इतिहास

    गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने नया इतिहास लिखा है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 282.48 प्वाइंट की तेजी के साथ 36548.41 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 36699.53 के ऊपरी स्तर को छुआ जो अबतक की रिकॉर्ड ऊंचाई है। सेंसेक्स के साथ आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी जोरदार उछाल देखने क मिला है, निफ्टी 74.90 प्वाइंट की बढ़त के साथ 11023.20 के स्तर पर बंद हुआ है।

    बाजार | Jul 12, 2018, 04:10 PM IST
Advertisement
Advertisement
  • ट्रंप ने चीन के खिलाफ और तेज किया ‘व्यापार युद्ध’, 200 अरब डॉलर की वस्तुओं पर अतिरिक्त 10% आयात शुल्क लगाया

    ट्रंप ने चीन के खिलाफ और तेज किया ‘व्यापार युद्ध’, 200 अरब डॉलर की वस्तुओं पर अतिरिक्त 10% आयात शुल्क लगाया

    विश्व की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध गहराता जा रहा है। अमेरिका ने आज चीन से आयातित 200 अरब डॉलर की वस्तुओं पर अलग से 10% शुल्क लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इससे पहले वह चीन से आयातित 34 अरब डॉलर की वस्तुओं पर 25% शुल्क लगा चुका है। अमेरिका ने यह कदम चीन की उस जवाबी कार्रवाई के बाद उठाया है जिसमें उसने अमेरिका से चीन को निर्यात किए जाने वाले 34 अरब डॉलर के सामान पर शुल्क लगाया था, इसके अलावा 16 अरब डॉलर के अतिरिक्त अमेरिकी सामान पर शुल्क लगाने की धमकी दी थी

    बिज़नेस | Jul 11, 2018, 01:05 PM IST
  • TCS के नतीजों के बाद IT सेक्टर ने दिया बाजार को सहारा, सेंसेक्स रिकवर होकर 36300 के करीब पहुंचा

    TCS के नतीजों के बाद IT सेक्टर ने दिया बाजार को सहारा, सेंसेक्स रिकवर होकर 36300 के करीब पहुंचा

    नरमी के साथ शुरुआत के बाद अब आज बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में अब रिकवरी देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी निचले स्तर से रिकवर हो चुके हैं। फिलहाल सेंसेक्स  करीब 55 प्वाइंट की बढ़त के साथ 36295 के ऊपर और निफ्टी 17 प्वाइंट की बढ़त के साथ 10964 पर कारोबार कर रहा है।

    बाजार | Jul 11, 2018, 10:10 AM IST
  • रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति के लिए 3 दिन बैठक के प्रारूप को अपनाएगा

    रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति के लिए 3 दिन बैठक के प्रारूप को अपनाएगा

    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ब्याज दरों पर फैसले के लिए जून में पहली बार जो 3 दिन बैठक की थी उसी प्रारूप पर आगे भी बैठक करेगा, मंगलवार को RBI की तरफ से बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। RBI की तरफ से कहा गया है कि 6 जून को ब्याज दरों को लेकर आए फैसले से पहले जिस तरह से मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी ने 3 दिन बैठक की थी उसी तरह से 30 जुलाई को भी 3 दिन बैठक की जाएगी।

    बिज़नेस | Jul 11, 2018, 09:36 AM IST
  • रिलायंस इंडस्ट्री का बाजार मूल्य 6.5 लाख करोड़ रुपए हुआ, TCS के बाद देश की दूसरी बड़ी कंपनी

    रिलायंस इंडस्ट्री का बाजार मूल्य 6.5 लाख करोड़ रुपए हुआ, TCS के बाद देश की दूसरी बड़ी कंपनी

    देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर में मंगलवार को आई तेजी की वजह से इसके बाजार मूल्य में जोरदार इजाफा हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्री का बाजार मूल्य 6.5 लाख करोड़ रुपए हो गया है और यह टाटा ग्रुप की कंपनी टीसीएस के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी हुई है।

    बिज़नेस | Jul 10, 2018, 04:15 PM IST
  • सेंसेक्स नया रिकॉर्ड बनाने के करीब पहुंचा, निफ्टी में भी जोरदार उछाल

    सेंसेक्स नया रिकॉर्ड बनाने के करीब पहुंचा, निफ्टी में भी जोरदार उछाल

    शेयर बाजार में लिस्ट कंपनियों के जून तिमाही नतीजों से पहले बाजार में जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही जिस वजह से बाजार नया रिकॉर्ड बनाने के करीब पहुंच गया है। मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 304.90 प्वाइंट की जोरदार तेजी के साथ 36239.62 पर बंद हुआ जो सेंसेक्स का अबतक का दूसरा सबसे बड़ा क्लोजिंग स्तर है। निफ्टी की बात करें तो वह भी 94.35 प्वाइंट की मजबूती के साथ 10947.25 के स्तर पर बंद हुआ है। सेंसेक्स ने आज दिन के कारोबार में 36274.33 और निफ्टी ने 10956.90 का ऊपरी स्तर छुआ है

    बाजार | Jul 10, 2018, 03:56 PM IST