घने कोहरे की वजह से सुबह से ही बेहद खराब विजिबिलिटी बनी हुई है और इस खराब विजिबिलिटी की वजह से आज दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से कई फ्लाइट्स देरी से ऑपरेट हो रही हैं।
दिल्ली एयरपोर्ट ने इससे पहले सुबह 8 बजे भी एक एडवाइजरी जारी की थी और विजिबिलिटी में सुधार होने का अपडेट दिया था।
सर्दियों की सुबह तो गाड़ी चलाना किसी चुनौती से कम नहीं होता। कुछ मीटर आगे तक भी जब कुछ साफ नजर न आए, तब एक छोटी-सी चूक भी बड़ा हादसा बन सकती है। हर साल कोहरे के कारण होने वाले सड़क हादसे यह याद दिलाते हैं कि लापरवाही नहीं, बल्कि सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।
लेटेस्ट न्यूज़