IMPORT
-
सरकार ने बिना मूल्य सीमा के COVID-19 vaccine के आयात-निर्यात को दी मंजूरी, सुनिश्चित होगी तेज आपूर्ति
संशोधित कुरियर इम्पोर्ट्स एंड एक्सपोर्ट (इलेक्ट्रॉनिक डिक्लरेशन एंड प्रोसेसिंग) संशोधन नियम, 2020 में कहा गया है कि कोविड-19 से संबंधित वैक्सीन के आयात और निर्यात को बिना किसी मूल्य सीमा के अनुमति प्रदान की जाती है।
बिज़नेस | Jan 01, 2021, 01:43 PM IST -
बजट 2021-22: सीआईआई का आयात शुल्क को प्रतिस्पर्धी बनाने के लिये सुझाव
वित्त मंत्रालय की ओर से हाल ही में जारी बयान में कहा गया है कि बजट से पहले नौ समूहों में शामिल 170 एक्सपर्ट्स, अर्थशास्त्रियों और कारोबारियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई 15 वर्चुअल बैठकों में भाग लिया। इन बैठकों में बजट को लेकर कई अहम सुझाव मिले हैं।
बिज़नेस | Dec 27, 2020, 10:40 PM IST -
स्टेनलेस स्टील उद्योग ने सरकार से फेरो-निकेल पर आयात शुल्क हटाने का आग्रह किया
उद्योग संगठन ने स्टेनलेस स्टील के बने चादरें समेत अन्य फ्लैट उत्पादों पर आयात शुल्क बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत करने और उसे कार्बन स्टील उत्पादों के स्तर पर लाने की मांग की है।
बिज़नेस | Dec 20, 2020, 07:49 PM IST -
सरकार ने प्याज आयात के नियमों में छूट को 31 जनवरी तक बढ़ाया
कृषि मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा कि बाजार में प्याज की ऊंची कीमतों को लेकर आम लोगों में चिंता है। इसको देखते हुए प्याज आयात के नियमों में दी गयी ढील को 31 जनवरी, 2021 तक बढ़ाया जा रहा है। हालांकि, यह छूट कुछ शर्तों के साथ दी गई है।
बिज़नेस | Dec 17, 2020, 05:36 PM IST -
कृषि उत्पाद, दवाओं का निर्यात कोविड-19 महामारी के दौरान भी बढ़ा: वाणिज्य सचिव
एग्री और फार्मा सेक्टर में बढ़त के बावजूद देश का निर्यात कारोबार नवंबर महीने में पिछले साल के इसी माह के मुकाबले 8.74 प्रतिशत गिरकर 23.52 अरब डालर रह गया। नवंबर के महीने में कुल निर्यात में ये गिरावट पेट्रोलियम, इंजीनियरिंग, रसायन और रत्न एवं आभूषण क्षेत्र से होने वाले निर्यात में कमी रहने की वजह से देखने को मिली है।
बिज़नेस | Dec 17, 2020, 04:57 PM IST
-
नवंबर में निर्यात 9 फीसदी घटा, वित्त वर्ष के पहले आठ माह में निर्यात में 18% की गिरावट
वर्ष के पहले आठ माह में फार्मा क्षेत्र का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। इस क्षेत्र का निर्यात 15 प्रतिशत बढ़ा है। इसके अलावा चावल का निर्यात 39 प्रतिशत और लौह अयस्क का 62 प्रतिशत बढ़ा है।
बिज़नेस | Dec 02, 2020, 10:55 PM IST -
सरकार ने कच्चे पाम तेल पर आयात शुल्क कम कर 27.5 प्रतिशत किया, 27 नवंबर से होगा प्रभावी
सरकार ने गुरुवार (26 नवंबर) को कच्चे पाम तेल (सीपीओ) पर मूल सीमा शुल्क घटाकर 27.5 प्रतिशत कर दिया है।
बिज़नेस | Nov 26, 2020, 09:20 PM IST -
2020-21 में भारत का खाद्य तेल आयात 1.25 से 1.35 करोड़ टन के बीच रहने का अनुमान: SEA
एसोसिएशन के मुताबिक सरसों की बेहतर कीमत मिलने की वजह से इस सीजन में सरसों का का रकबा बढ़ा है। जिससे इस साल खाद्य तेल का उत्पादन भी बढ़ सकता है।
बिज़नेस | Nov 23, 2020, 06:25 PM IST -
घरेलू एग्रोकैमिकल इंडस्ट्री की मांग, कीटनाशकों पर आयात शुल्क 20 से 30 प्रतिशत बढ़े
फिलहाल भारत में कीटनाशक इंडस्ट्री का आकार 43 हजार करोड़ रुपये का है। इसमें आयात का हिस्सा 23 हजार करोड़ रुपये और घरेलू कंपनियां का हिस्सा 20 हजार करोड़ रुपये का है।
बिज़नेस | Nov 20, 2020, 06:32 PM IST -
सरकार का उद्योग से तैयार इस्पात के सामान का आयात घटाने का आह्वान
सरकार ने इस्पात विनिर्माताओं से ऐसे ग्रेड के इस्पात की पहचान करने को कहा जिनका विनिर्माण भारत में नहीं होता, लेकिन उनका इस्तेमाल व्यापक है।
बिज़नेस | Nov 18, 2020, 08:39 PM IST
-
अक्टूबर में निर्यात 5 प्रतिशत गिरा, व्यापार घाटा कम होकर 8.71 अरब डॉलर
अक्टूबर में पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात में सालाना आधार पर 52 प्रतिशत की गिरावट रही। इसके साथ ही काजू का निर्यात 21.57 प्रतिशत, रत्न एवं आभूषणों का निर्यात 21.27 प्रतिशत, चमड़े का निर्यात 16.67 प्रतिशत, मानव निर्मित धागे/कपड़े का निर्यात 12.8 प्रतिशत, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान का निर्यात 9.4 प्रतिशत, कॉफी का निर्यात 9.2 प्रतिशत घट गया
बिज़नेस | Nov 13, 2020, 08:14 PM IST -
अक्टूबर में देश का निर्यात 5.4 प्रतिशत गिरा, व्यापार घाटा भी हुआ कम
देश से वस्तुओं का निर्यात अक्टूबर 2020 में 24.82 अरब डॉलर रहा। यह पिछले साल अक्टूबर के 26.23 अरब डॉलर के निर्यात से 5.4 प्रतिशत कम है। वहीं अक्टूबर के दौरान देश का आयात भी 11.56 प्रतिशत गिरकर 33.6 अरब डॉलर रहा। वहीं देश का व्यापार घाटा पिछले साल के मुकाबले 11.76 अरब डॉलर से घटकर 8.78 अरब डॉलर रहा।
बिज़नेस | Nov 03, 2020, 07:35 PM IST -
दिवाली से पहले सस्ता हो जाएगा आलू-प्याज, सरकार ने किया आयात के जरिये इंतजाम
आलू की आपूर्ति में सुधार के बारे में मंत्री ने कहा कि हम कीमतों को काबू में लाने के लिए करीब 10 लाख टन आलू का आयात करने जा रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि ग्राहकों को त्योहारों के दौरान सब्जी सस्ते दाम पर मिले।
बिज़नेस | Oct 31, 2020, 08:14 AM IST -
भूटान से आलू आयात के नियमों में नरमी, अगले कुछ दिनों में आएगा 30 हजार टन आलू
भूटान से बिना लाइसेंस आयात की छूट जनवरी 2021 तक रहेगी। सरकार के मुताबिक भूटान से अगले कुछ दिनों में 30,000 टन आलू देश में पहुंच जाएगा। वहीं आलू के खुदरा मूल्य पर लगाम लगाने के लिये कुल 10 लाख टन आलू का आयात किया जा रहा है।
बिज़नेस | Oct 30, 2020, 10:53 PM IST -
तुअर आयात के लाइसेंस की अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ी, सप्लाई बढ़ाने के लिए फैसला
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी फसल वर्ष 2020-21 के पहले अग्रिम उत्पादन अनुमान में खरीफ सीजन में तुअर का उत्पादन 40.4 लाख टन होने का आकलन किया गया है जबकि पिछले साल तुअर का उत्पादन 38.3 लाख टन हुआ था।
बिज़नेस | Oct 27, 2020, 07:22 PM IST
-
प्याज की बढ़ती कीमतों पर हरकत में आई सरकार, आयात बढ़ाने के लिए उठाया ये कदम
मंगलवार को देश की सबसे बड़ी प्याज मंडी लासलगांव एपीएमसी में प्याज का औसत मूल्य 7100 रुपये प्रति क्विंटल रहा है। इस कीमत पर करीब 7000 टन प्याज नीलाम हुए हैं। ये कीमत पिछले 10 महीने का उच्चतम स्तर है।
बिज़नेस | Oct 21, 2020, 06:46 PM IST -
भारत से अमेरिका और चीन को होने वाले निर्यात में हुई वृद्धि, इन दोनों देशों से होने वाले आयात में आई कमी
सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर 2020 में अमेरिका को होने वाला भारत का निर्यात 5.1 अरब डॉलर रहा, यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 15.5 प्रतिशत अधिक है
बिज़नेस | Oct 21, 2020, 09:44 AM IST -
भारत का निर्यात सितंबर में 6% बढ़कर 27.58 अरब डॉलर पर, कम हुआ व्यापार घाटा
पिछले 7 महीने में पहली बार निर्यात में बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, इस अवधि में देश का आयात 19.6 प्रतिशत घटकर 30.31 अरब डॉलर रह गया। एक साल पहले इसी महीने में यह 37.69 अरब डॉलर रहा था। सितंबर में व्यापार घाटा घटकर 2.72 अरब डॉलर रह गया।
बिज़नेस | Oct 15, 2020, 10:31 PM IST -
Covid-19 का जनक चीन के निर्यातकों की हो रही है चांदी, सितंबर में निर्यात 9.9 प्रतिशत बढ़ा
चीन की अर्थव्यवस्था लॉकडाउन के बाद जल्दी खुल गई है, जिसका फायदा उसके निर्यातकों को हो रहा है। विशेषकर मास्क और चिकित्सा आपूर्ति के मामले में चीन के निर्यातकों की चांदी है
बिज़नेस | Oct 13, 2020, 11:23 AM IST -
खत्म होती नहीं दिख रही भारत में आर्थिक सुस्ती, प्रमुख बंदरगाहों पर आवाजाही लगातार छठे महीने घटी
कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के चलते भारत के शीर्ष 12 बंदरगाहों पर माल की आवाजाही में सितंबर 2020 के दौरान लगातार छठे महीने गिरावट दर्ज की गई।
बिज़नेस | Oct 11, 2020, 11:13 AM IST