INDIA
-
मनमोहन के 5 साल पर मोदी के 3 साल भारी, हर नागरिक के हिस्से में औसतन 18% ज्यादा बिजली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कार्यकाल की बड़ी उपलब्धियों में बिजली क्षेत्र में हुए काम को भी गिनाते हैं, और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से बिजली को लेकर जारी हुए आंकड़ों में प्रधानमंत्री मोदी का दावा सही नजर आ रहा है। RBI के आंकड़ों के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिहं के दूसरे कार्यकाल यानि 2009 से 2014 के दौरान देश में प्रति व्यक्ति उपलब्ध ऊर्जा में जितनी ग्रोथ हुई थी उससे ज्यादा ग्रोथ मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 3 साल के कार्यकाल में हो गई है
बिज़नेस | May 19, 2018, 11:36 AM IST -
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में शुक्रवार को रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोत्तरी, 5 दिनों में 1 रुपए से ज्यादा बढ़े दाम
गुरुवार के मुकबाले आप पेट्रोल और डीजल 29 पैसे महंगा हो गया। आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 75.61 रुपए रही। जबकि गुरुवार को इसकी कीमत 75.32 रुपए थी।
बिज़नेस | May 18, 2018, 09:56 AM IST -
Weather Warning: तूफान-आंधी से फिर रहें सावधान, दिल्ली और यूपी समेत पंजाब-हरियाणा में चेतावनी
देश के कई राज्यों में एक बार फिर से आंधी और तूफान आ सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत 6 राज्यों में 17 मई को तूफान के साथ तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा कई राज्यों में तूफान के साथ तेज हवा के झोंके भी चल सकते हैं। 18 मई को भी कुछेक राज्यों में तूफान और आंधी की चेतावनी है
बिज़नेस | May 17, 2018, 04:52 PM IST -
‘2048 तक 10 गुना से ज्यादा बढ़ जाएगी भारत में अमीरों की संख्या, बचेंगे सिर्फ 2% गरीब’
भारत की अर्थव्यवस्था के सुनहरे भविष्य को लेकर दुनियाभर की एजेंसियां आश्वस्त नजर आ रही हैं। एक नई रिपोर्ट आई है जिसमें कहा गया है कि आर्थिक और राजनीतिक सुधारों के अनुमान के मुताबिक नतीजे आए तो 30 साल में देश की गरीबी लगभग खत्म हो जाएगी और देश में अमीर लोगों की संख्या में 10 गुना से ज्यादा बढ़ोतरी होगी
बिज़नेस | May 17, 2018, 02:18 PM IST -
Petrol-Diesel: लगातार तीसरे दिन बढ़े दाम, दिल्ली में पेट्रोल 75 के पार
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई है, करीब 20 दिन बाद सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पहली बार बढ़ोतरी की गई थी, लेकिन उसके बाद मंगलवार और आज बुधवार को फिर से दाम बढ़ा दिए गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 75 रुपए प्रति लीटर के पार हो गया है और डीजल का दाम नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है।
बिज़नेस | May 16, 2018, 08:40 AM IST
-
FPI ने मार्च तिमाही में किया 2.2 अरब डॉलर का निवेश, सेवा क्षेत्र में भारी निवेश आकर्षित करने की क्षमता
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च तिमाही में भारतीय शेयर बाजारों में 2.2 अरब डॉलर का निवेश किया है।
बिज़नेस | May 15, 2018, 06:47 PM IST -
भारत के कच्चे तेल के रणनीतिक भंडार के लिए अबू धाबी से पहली खेप रवाना, आ रहा है 20 लाख बैरल तेल
भारत में मंगलूर स्थित कच्चे तेल के रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार के लिए 20 लाख बैरल कच्चे तेल की पहली खेप संयुक्त अरब अमीरात से रवाना हो गई है। कच्चे तेल के इस भंडार से भारत को आपूर्ति में होने वाली बाधाओं से निपटने में मदद मिलेगी।
बिज़नेस | May 15, 2018, 05:04 PM IST -
मोदी के 4 साल: मनमोहन के 5 साल में जितने डॉलर आए उससे 82% ज्यादा मोदी ने 4 साल में कमाए
इस महीने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार को 4 साल होने जा रहे हैं। अगले साल फिर से देश में आम चुनाव होने हैं ऐसे में मौजूदा मोदी सरकार में हुए कामकाज की तुलना पहले की मनमोहन सिंह सरकार के कामकाज से होने लगी है। इस कड़ी में आज हम तुलना कर रहे हैं मोदी और मनमोहन के समय देश में जमा हुई विदेशी मुद्रा की
बिज़नेस | May 15, 2018, 01:12 PM IST -
Petrol-Diesel: लगातार दूसरे दिन बढ़े दाम, डीजल की कीमतें 72 रुपए के पार
पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर लगातार दूसरे दिन ग्राहकों की जेब पर मार पड़ी है, करीब 3 हफ्ते बाद सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पहली बार बढ़ोतरी के बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से आज मंगलवार को भी दाम बढ़ा दिए गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 56 महीने की नई ऊंचाई और डीजल का दाम नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है
बिज़नेस | May 15, 2018, 08:38 AM IST -
जनवरी-मार्च की तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट बढ़कर 7.7% रहेगी, Nomura ने जताया अनुमान
वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी नोमुरा की एक रिपोर्ट के अनुसार औद्योगिक उत्पादन में मार्च महीने में सुस्ती रहने के बावजूद जनवरी-मार्च तिमाही में देश की आर्थिक वृद्धि बढ़कर 7.7 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।
बिज़नेस | May 14, 2018, 01:36 PM IST
-
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 हफ्ते बाद बढ़ोतरी, कर्नाटक चुनाव के बाद फिर बढ़े दाम
लगातार 3 हफ्ते तक भाव में किसी तरह बदलाव नहीं होने के बाद आज सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी की है। शनिवार को ही कर्नाटक में मतदान खत्म हुआ है और मंगलवार को चुनाव नतीजे आएंगे। इंडिया टीवी की टीम ने मतदान के बाद दाम बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को ही आगाह कर दिया था
बिज़नेस | May 14, 2018, 08:40 AM IST -
यहां मिल सकती है पुराने नोट बदलने की सुविधा, नेपाली प्रधानमंत्री ने किया मोदी से आग्रह
नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भारत से पुराने बंद हो चुके 500 और 1000 रुपए के नोटों को बदलने की सुविधा जल्द से जल्द देने का आग्रह किया है।
बिज़नेस | May 12, 2018, 11:51 AM IST -
अमेरिका ने WTO से कहा कि गेहूं और चावल पर सब्सिडी की सीमा तोड़ रहा है भारत, जून में चर्चा की है उम्मीद
अमेरिका ने भारत पर विश्व व्यापार संगठन (WTO) में आरोप लगाया है कि वह गेहूं और चावल पर दिए जा रहे अपने बाजार मूल्य समर्थन को उल्लेखनीय रूप से कम कर दिखा रहा है।
बिज़नेस | May 10, 2018, 04:56 PM IST -
इस साल 7.4 प्रतिशत होगी भारत की आर्थिक विकास दर, IMF ने अपनी रिपोर्ट में लगाया अनुमान
भारत की अर्थव्यवस्था नोटबंदी तथा जीएसटी के क्रियान्वयन से उबर गयी है और इसकी वृद्धि चालू वित्त वर्ष 2018-19 में 7.4 प्रतिशत तथा आगे और बढ़ कर 7.8 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) की रपट के अनुसार एशिया इस समय दुनिया की अर्थव्यवस्था का मुख्य इंजन बना हुआ है और वैश्विक आर्थिक वृद्धि में इस क्षेत्र का योगदान 60 प्रतिशत से अधिक है।
बिज़नेस | May 09, 2018, 05:34 PM IST -
'बिक गया Flipkart', मंगलवार रात Walmart के साथ 1 लाख करोड़ में हुई डील
भारत की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart को आखिर Walmart ने खरीद ही लिया है। अंग्रेजी समाचार एजेंसी रॉयटर्स की खबर के मुताबिक मंगलवार रात को दोनो कंपनियों के बीच डील हो चुकी है। रॉयटर्स ने Flipkart में निवेश करने वाली जापानी कंपनी Softbank के सीईओ मासायोशी सन के हवाले से यह जानकारी दी है। दुनियाभर में ईर-कॉमर्स इंडस्ट्री का यह अबतक का सबसे बड़ा अधिग्रहण होगा।
बिज़नेस | May 09, 2018, 04:32 PM IST
-
GST और बैंकों की बैलेंस शीट की कमजोरी से भारत की आर्थिक वृद्धि हुई प्रभावित, धीरे-धीरे हालात सुधरने की उम्मीद
नई वस्तु एवं सेवा कर (GST) व्यवस्था और बैंकों की कर्ज वसूली की समस्या से देश की आर्थिक वृद्धि में 2017 में गिरावट आई लेकिन इसमें धीरे-धीरे सुधार की उम्मीद है और 2018 में वृद्धि दर के बढ़कर 7.2 प्रतिशत रहने की संभावना है।
बिज़नेस | May 08, 2018, 03:46 PM IST -
भारत भविष्य की विशाल शक्ति, प्रशांत क्षेत्र के 25 देशों में चौथा सबसे पावरफुल देश
एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 25 देशों में भारत कुल मिला कर चौथी सबसे प्रमुख शक्ति है। एक रिपोर्ट में इसे ‘भविष्य की विशाल शक्ति’ बताया गया है लेकिन रक्षा नेटवर्क और आर्थिक संबंधों के मामले में यह अब भी पीछे है। लोवी इंस्टीट्यूट एशिया पावर इंडेक्स में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 25 देशों को विभिन्न पैमानों पर परखा जाता है।
बिज़नेस | May 08, 2018, 03:19 PM IST -
इंडियन ऑयल के बाद अब हिंदुस्तान पेट्रोलियम भी करेगा डीज़ल की होम डिलिवरी, मुंबई में शुरू हुई सर्विस
इंडियन ऑयल के बाद अब हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल) ने भी डीजल की होम डिविरी शुरू कर दी है। इसके लिए कंपनी ने एचपी फ्यूल कनेक्ट पहल की शुरूआत की है।
बिज़नेस | May 08, 2018, 11:46 AM IST -
2 हफ्ते बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की आशंका, क्रूड ऑयल 42 महीने की ऊंचाई पर पहुंचा
कर्नाटक चुनाव की वजह से देश में 2 हफ्ते से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने की वजह से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर दाम बढ़ाने का दबाव बढ़ रहा है
बिज़नेस | May 07, 2018, 09:19 AM IST -
दस साल में दोगुनी हो सकती है भारत की अर्थव्यवस्था, ADB ने 7% ग्रोथ रेट को बताया ‘काफी तेज’
एशियाई विकास बैंक (ADB) के मुख्य अर्थशास्त्री यासुयूकी सवादा ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष के दौरान भारत की 7% से अधिक अनुमानित आर्थिक वृद्धि दर आश्चर्यजनक रूप से काफी तेज है और अगर यह गति बनी रहती है तो अर्थव्यवस्था का आकार एक दशक के भीतर ही दोगुना हो जाएगा।
बिज़नेस | May 06, 2018, 03:28 PM IST