NARENDRA MODI
-
भारत के साथ अपने संबंध बेहतर करना चाहता है अमेरिका, इसके लिए यूएस कांग्रेस में पेश हुआ विधेयक
अमेरिका के कुछ प्रभावी सांसदों ने हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव (प्रतिनिधि सभा) में भारत के साथ अमेरिका के रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए एक विधेयक पेश किया है।
बिज़नेस | Jul 26, 2018, 05:07 PM IST -
आधार आधारित DBT से सरकार को हुआ बड़ा फायदा, अब तक की 90,000 करोड़ रुपए की बचत
आधार से जुड़ी प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) प्रणाली शुरू होने के बाद से सरकार को इस साल 31 मार्च तक 90,000 करोड़ रुपए से अधिक की बचत हुई है। भारत विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
बिज़नेस | Jul 11, 2018, 08:05 PM IST -
एयर इंडिया मामले पर बोले पीएम मोदी, सरकार को जो करना था, पूरी विश्वसनीयता के साथ किया
बिज़नेस | Jul 02, 2018, 05:19 PM IST -
प्रधानमंत्री ने GST में एकल दर व्यवस्था को किया खारिज, कहा मर्सिडीज और दूध पर नहीं लग सकता एकसमान कर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वस्तु एवं सेवा कर (GST) व्यवस्था के तहत सभी वस्तुओं पर एक ही दर से कर लगाने की अवधारणा को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि मर्सिडीज कार और दूध पर एक ही दर से कर नहीं लगाया जा सकता।
बिज़नेस | Jul 01, 2018, 03:37 PM IST -
प्रधानमंत्री मोदी ने GST के एक साल पूरा होने पर देशवासियों को दी बधाई, एक पोस्टर भी किया साझा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का एक साल पूरा होने पर रविवार को देशवासियों को बधाई दी। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘जीएसटी का एक साल पूरा करने के विशेष अवसर पर मैं देशवासियों को बधाई देता हूं। सहकारी संघवाद और 'टीम इंडिया' भावना का एक जीवंत उदाहरण.. जीएसटी भारतीय अर्थव्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लेकर आया है।
बिज़नेस | Jul 01, 2018, 12:22 PM IST
-
कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर किया तीखा वार, कहा मोदी राज में हुए 70,000 करोड़ रुपए के बैंक घोटाले
कांग्रेस ने सोमवार को केंद्र सरकार पर तीखा वार करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के शासन में भारत में वित्तीय अराजकता और आर्थिक कुप्रबंधन के कारण 70,000 करोड़ रुपए के बैंक घोटाले हुए। कांग्रेस ने कहा कि सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए भारतीय जीवन बीमा (एलआईसी) को डूबते हुए आईडीबीआई बैंक को खरीदने को बाध्य कर रही है।
बिज़नेस | Jun 26, 2018, 11:57 AM IST -
विश्व व्यापार में भारत की हिस्सेदारी डबल कर 3.4% करना चाहते हैं मोदी, GDP वृद्धि दहाई अंक में लाने का लक्ष्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न सरकारी विभागों और उद्योग के समक्ष एक नई चुनौती पेश की है। उन्होंने देश में अधिक रोजगार पैदा करने और प्रति व्यक्ति आय को बढ़ाने के लिए आयात में 10 प्रतिशत कमी लाने और वैश्विक व्यापर में भारत की हिस्सेदारी मौजूदा 1.6 प्रतिशत से बढ़ाकर 3.4 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है।
बिज़नेस | Jun 22, 2018, 04:06 PM IST -
मोदी ने आर्थिक वृद्धि दर को 10% के दायरे में पहुंचाने की चुनौती को किया स्वीकार, उठाएंगे कई महत्वपूर्ण कदम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था के सामने अब चुनौती वृद्धि दर को दहाई अंक तक पहुंचाने की है, जिसके लिए कई और महत्वपूर्ण कदम उठाने होंगे। मोदी रविवार को यहां राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में नीति आयोग की संचालन परिषद की चौथी बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।
बिज़नेस | Jun 17, 2018, 01:14 PM IST -
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दिया सुझाव, 2020 तक 100 अरब डॉलर तक पहुंचाया जाए भारत-चीन व्यापार
भारत से चीन में गैर-बासमती चावल के आयात के करार के साथ राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत में दोनों देशों के बीच व्यापार को 2020 तक 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने के प्रयत्न करने का सुझाव दिया। प्रधानमंत्री मोदी शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में यहां आए हुए हैं।
बिज़नेस | Jun 10, 2018, 06:57 PM IST -
भारत और इंडोनेशिया के बीच व्यापार बढ़ कर होगा तीन गुना, नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने जताई सहमति
भारत और इंडोनेशिया ने द्विपक्षीय व्यापार को अगले सात साल में करीब तीन गुणा बढ़ाकर 50 अरब डॉलर तक पहुंचाने के लिये अपने प्रयासों को तेज करने पर सहमति जताई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो के साथ व्यापक बातचीत के बाद यह जानकारी दी।
बिज़नेस | May 30, 2018, 03:43 PM IST
-
मोदी सरकार 4 साल: 41 फीसदी उछला शेयर बाजार, निवेशकों को 72 लाख करोड़ रुपये का लाभ
भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार के पहले चार साल में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 41 प्रतिशत से अधिक मजबूत हुआ है। इससे निवेशकों को 72 लाख करोड़ रुपये का लाभ हुआ।
बिज़नेस | May 25, 2018, 08:09 PM IST -
निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को पेंशन और नि:शुल्क बीमा देगी सरकार, बच्चों को छात्रवृत्ति देने का भी है प्रस्ताव
श्रम मंत्रालय ने भवन एवं अन्य निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों के कल्याण के लिए नि:शुल्क बीमा सुरक्षा, 60 वर्ष की उम्र के बाद प्रति माह हजार रुपए पेंशन, बच्चों के लिए छात्रवृत्ति और चिकित्सकीय खर्च वहन करने का प्रस्ताव दिया है।
बिज़नेस | May 17, 2018, 08:10 PM IST -
2019 में मोदी की जीत पर निवेशकों ने लगाया बड़ा दांव, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल सकता है बल
वैश्विक ब्रोकरेज फर्म यूबीएस का कहना है कि वैश्विक निवेशक पहले ही 2019 में मोदी की जीत पर दांव लगा चुके हैं और सरकार अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल देने के लिए विभिन्न वित्तीय प्रोत्साहनों पर विचार कर सकती है।
बिज़नेस | May 15, 2018, 04:52 PM IST -
यहां मिल सकती है पुराने नोट बदलने की सुविधा, नेपाली प्रधानमंत्री ने किया मोदी से आग्रह
नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भारत से पुराने बंद हो चुके 500 और 1000 रुपए के नोटों को बदलने की सुविधा जल्द से जल्द देने का आग्रह किया है।
बिज़नेस | May 12, 2018, 11:51 AM IST -
Forbes List : पीएम मोदी दुनिया की 10 सबसे ताकतवर हस्तियों में हैं शामिल, टॉप पर हैं चीन के राष्ट्रपति जिनफिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया की 10 सबसे ताकतवर हस्तियों में शुमार किया गया है। मशहूर पत्रिका फोर्ब्स ने यह सूची जारी की। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को हटाकार पहले पायदान पर जगह बनाने में सफल रहे।
बिज़नेस | May 09, 2018, 03:31 PM IST
-
माल्या और मोदी जैसे मामले अब नहीं आएंगे सामने, सरकार ने भगोड़ा आर्थिक अपराधी अध्यादेश को दी मंजूरी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शनिवार को भगोड़ा आर्थिक अपराधी अध्यादेश 2018 को लाने वाले प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। यह अध्यादेश लोन डिफॉल्टर्स जैसे आर्थिक अपराधियों के देश से भागने पर उनकी संपत्ति जब्त करने की शक्ति प्रदान करेगा।
बिज़नेस | Apr 21, 2018, 04:27 PM IST -
ATM से अचानक कैश गायब होने पर राहुल गांधी ने पीएम पर बोला हमला, कहा - मोदी ने बैंकिंग प्रणाली को बर्बाद कर दिया
देश के कई राज्यों में ATM (ऑटोमेटेड टेलर मशीन) से अचानक नकदी गायब होने के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी व मेहुल चोकसी को 'अच्छे दिन' मुहैया कराकर उन्होंने देश की बैंकिंग प्रणाली को बर्बाद कर दिया है।
बिज़नेस | Apr 17, 2018, 03:52 PM IST -
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, किसानों की फसलों का MSP तय करते समय लागत पर किया जाएगा विचार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि फसलों की लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय करते समय किसान के श्रम सहित उसके द्वारा किए गए प्रत्येक खर्च को ध्यान में रखा जाएगा।
बिज़नेस | Mar 25, 2018, 06:28 PM IST -
कांग्रेस ने मोदी सरकार पर अर्थव्यवस्था को तबाह करने का लगाया आरोप
रविवार को कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर देश की अर्थव्यवस्था को तबाह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि नोटबंदी एवं जीएसटी को जल्दबाजी में लागू करने से आम आदमी, युवाओं, किसानों और उद्योगों की समस्याएं बहुत बढ़ गयी हैं
बिज़नेस | Mar 18, 2018, 03:51 PM IST -
सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकार लाएगी रेंट ए रूफ पॉलिसी, घर मालिकों को होगा ऐसे फायदा
2022 तक सोलर रूफटॉप प्रोजेक्ट्स के जरिये 40 गीगावाट बिजली पैदा करने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए केंद्र सरकार एक नई रेंट ए रूफ पॉलिसी पर काम कर रही है।
फायदे की खबर | Mar 12, 2018, 12:55 PM IST