SENSE
-
मजबूत खुलने के बाद शेयर बाजार मे गिरावट, RBI पॉलिसी से पहले उठापटक
सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी मजबूती के साथ खुले लेकिन अब उनमें गिरावट है, सेंसेक्स ने शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने 35555.59 का ऊपरी स्तर छुआ था लेकिन अब यह 118 प्वाइंट की गिरावट के साथ 35109 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी की बात करें तो उसने भी 10770.30 का ऊपरी स्तर छुआ है, लेकिन अब 41.55 प्वाइंट घटकर 10654.65 पर कारोबार कर रहा है
बाजार | Jun 04, 2018, 09:54 AM IST -
सेंसेक्स की टॉप 6 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 50,248 करोड़ रुपए बढ़ा, HDFC Bank को हुआ सबसे ज्यादा लाभ
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह का बाजार पूंजीकरण बीते सप्ताह 50,248.15 करोड़ रुपए बढ़ गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण इस दौरान सर्वाधिक बढ़ा।
बाजार | Jun 03, 2018, 12:28 PM IST -
गिरावट के साथ बंद हुए बाजार, सेंसेक्स में 95 अंक लुढ़का, बैंकिंग और पीएसयू शेयरों सबसे तेज टूटे
देश के शेयर बाजारों में आज जून महीने के डेरिवेटिव सौदों की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। कारोबार की समाप्ति पर सेंसेक्स 95 अंक से अधिक टूटकर बंद हुआ।
बाजार | Jun 01, 2018, 05:30 PM IST -
हफ्ते के आखिरी दिन बढ़त के साथ खुले बाजार, सेंसेक्स 80 अंक और निफ्टी 18 अंक चढ़ा
अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों से सेंसेक्स 52 अंक की उछाल के साथ 35,374 के स्तर पर खुला।
बाजार | Jun 01, 2018, 10:14 AM IST -
GDP आंकड़ों से पहले शेयर बाजार में अचानक जोरदार उछाल, सेंसेक्स 416 प्वाइंट बढ़कर बंद
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को अचानक जोरदार उछाल देखने को मिला है, खबर लिखे जाने तक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 500 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी के साथ 35416.03 के ऊपरी स्तर तक पहुंच गया, निफ्टी भी करीब 150 प्वाइंट की मजबूती के साथ 10,763 के ऊपरी स्तर तक पहुंच गया, हालांकि बाजार बंद होने से पहले कुछ नरमी आई और बाद में सेंसेक्स 416.27 प्वाइंट की तेजी के साथ 35322.38 और निफ्टी 121.80 प्वाइंट की तेजी के साथ 10736.15 पर बंद हुआ।
बाजार | May 31, 2018, 05:03 PM IST
-
GDP आंकड़ों से पहले शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 35000 के ऊपर खुला
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने 35152.17 का ऊपरी स्तर छुआ है और फिलहाल 121.36 प्वाइंट की बढ़त के साथ 35027.47 पर कारोबार कर रहा है, निफ्टी की बात करें तो वह भी 38.70 प्वाइंट की बढ़त के साथ 10653.05 पर ट्रेड हो रहा है।
बाजार | May 31, 2018, 09:37 AM IST -
शेयर बाजार में उठापटक के बाद हल्की कमजोरी, सेंसेक्स 43 प्वाइंट घटकर 34906 पर बंद
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को भारी उठापटक का रुख देखने को मिला और बाजार अंत में हल्की नरमी के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 43.13 प्वाइंट की हल्की नरमी के साथ 34906.11 पर बंद हुआ जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 18.95 प्वाइंट की नरमी के साथ 10614.35 पर बंद हुआ।
बाजार | May 30, 2018, 03:52 PM IST -
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 200 प्वाइंट से ज्यादा लुढ़का
शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट के बाद आज बुधवार को फिर से बिकवाली हावी होती दिख रही है, शुरुआती कारोबार में ही बाजार टूट गया है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 200 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट के साथ 34735.11 के निचले स्तर तक गया है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने 10564.15 का निचला स्तर छुआ है और फिलहाल 58.65 प्वाइंट की गिरावट के साथ 10574.65 पर कारोबार कर रहा है
बिज़नेस | May 30, 2018, 09:41 AM IST -
सेंसेक्स 216 प्वाइंट घटकर 35000 के नीचे बंद, सरकारी बैंक और मीडिया शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट
शेयर बाजार में लगातार 3 दिन की तेजी पर मंगलवार को ब्रेक लगा है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सेंसेक्स 216.24 प्वाइंट घटकर 34949.24 पर बंद हुआ है जबकि निफ्टी 55.35 प्वाइंट की गिरावट के साथ 10633.30 पर बंद हुआ
बाजार | May 29, 2018, 03:59 PM IST -
शेयर बाजार: मजबूत रुपए, मानसून की आहट और क्रूड ऑयल के घटे भाव से मिला सहारा, सेंसेक्स 35000 के ऊपर बंद
भारतीय शेयर बाजार के लिए सोमवार को ज्यादातर परिस्थियां अनुकूल हो गई जिस वजह से बाजार मजबूती के साथ बंद होने में कामयाब रहा। समय से पहले मानसून की आहट, रुपए में आई शानदार रिकवरी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट से शेयर बाजार को सहारा मिला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 240.61 प्वाइंट की शानदार बढ़त के साथ 35165.48 पर बंद हुआ जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 83.50 प्वाइंट की बढ़त के साथ 10688.65 पर बंद होने में कामयाब हुआ।
बाजार | May 28, 2018, 04:00 PM IST
-
सेंसेक्स 35000 के पार, कच्चे तेल में गिरावट और मानसून की आहट से तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट और मानसून के जल्द केरल पहुंचने की उम्मीद में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में मजबूती देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 35000 के ऊपर पहुंच गया है, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 10650 के ऊपर कारोबार कर रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 144.09 प्वाइंट की बढ़त के साथ 35068.99 और निफ्टी 45 प्वाइंट की मजबूती के साथ 10650 पर कारोबार कर रहा है
बिज़नेस | May 28, 2018, 09:36 AM IST -
सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 53,133 करोड़ रुपए बढ़ा, TCS को सबसे अधिक लाभ
सेंसेक्स की टॉप 10 में से पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 53,132.67 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) रही।
बाजार | May 27, 2018, 12:52 PM IST -
मोदी सरकार 4 साल: 41 फीसदी उछला शेयर बाजार, निवेशकों को 72 लाख करोड़ रुपये का लाभ
भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार के पहले चार साल में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 41 प्रतिशत से अधिक मजबूत हुआ है। इससे निवेशकों को 72 लाख करोड़ रुपये का लाभ हुआ।
बिज़नेस | May 25, 2018, 08:09 PM IST -
Market Live: हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स में 180 अंकों की तेजी और निफ्टी 10567 के पार
भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी दिन यानि शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ हरे निशान में खुले। 10 बजे के आसपास बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 159 अंकों की तेजी के साथ 34,821 अंक पर कारोबार कर रहा था।
बाजार | May 25, 2018, 11:06 AM IST -
शेयर बाजार की ऊंची छलांग, सेंसेक्स 318 और निफ्टी 83 प्वाइंट बढ़कर बंद
कर्नाटक की राजनीति में पिछले हफ्ते आए उतार-चढ़ाव की वजह से लंबे समय से दबाव में चल रहे शेयर बाजार ने आज बुधवार को आई भारी गिरावट की आज गुरुवार को भरपायी कर ली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में आज जोरदार उछाल देखने को मिला है, सेंसेक्स 318.20 प्वाइंट की बढ़त के साथ 34663.11 पर बंद हुआ है जबकि निफ्टी 83.50 प्वाइंट बढ़कर 10513.85 पर बंद हुआ
बाजार | May 24, 2018, 04:04 PM IST
-
शेयर बाजार ने की बढ़त के साथ शुरुआत, सेंसेक्स 150 प्वाइंट से ज्यादा बढ़ा
बुधवार को भारी गिरावट के बाद आज गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ शुरुआत की है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं। फिलहाल सेंसेक्स 151 प्वाइंट की बढ़त के साथ 34495 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी की बात करें तो वह 36.30 प्वाइंट की बढ़त के साथ 10466.65 पर कारोबार कर रहा है।
बाजार | May 24, 2018, 09:33 AM IST -
सेंसेक्स में 306 प्वाइंट की भारी गिरावट, निफ्टी भी 106 अंक लुढ़का
भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को हल्की रिकवरी के बाद आज बुधवार को एक बार फिर से बिकवाली हावी हुई है और बाजार जोरदार गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 306.33 प्वाइंट की भारी गिरावट के साथ 34344.91 पर बंद हुआ है, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 106.35 प्वाइंट घटकर 10430.35 पर बंद हुआ है।
बाजार | May 23, 2018, 04:07 PM IST -
2 दिन में SBI का बाजार मूल्य 22000 करोड़ रुपए बढ़ा, NPA में आई कमी से बैंक के शेयर में तेजी
देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के फंसे हुए कर्ज में आई कमी की वजह से उसके शेयर में जोरदार खरीदारी देखी जा रही है जिस वजह से बैंक के बाजार मूल्य में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। 2 दिन में SBI के शेयर में करीब 10 प्रतिशत का उछाल आया है जिस वजह से बैंक बाजार मूल्य लगभग 22000 करोड़ रुपए बढ़ चुका है
बाजार | May 23, 2018, 10:18 AM IST -
उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार में लौटी खरीदारी, सेंसेक्स 34750 के ऊपर
मंगलवार को शेयर बाजार में सपाट शुरुआत के बाद एक बार फिर से नरमी हावी होती दिख रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं, फिलहाल सेंसेक्स करीब 63.48 प्वाइंट की नरमी के साथ 34552.65 पर कारोबार कर रहा है, निफ्टी की बात करें तो वह भी करीब 18.90 प्वाइंट की नरमी के साथ 10497.80 पर ट्रेड हो रहा है।
बाजार | May 22, 2018, 10:17 AM IST -
लगातार पांचवें दिन शेयर बाजार में गिरावट, कर्नाटक नतीजों के बाद सेंसेक्स 900 प्वाइंट से ज्यादा लुढ़का
कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद शेयर बाजार में एकतरफा गिरावट हावी है, चुनाव नतीजों के दिन सेंसेक्स 35543 और निफ्टी 10801 पर बंद हुआ, यानि कर्नाटक नतीजों से लेकर अबतक सेंसेक्स में 927 और निफ्टी 285 प्वाइंट की गिरावट आ चुकी है
बाजार | May 21, 2018, 03:53 PM IST