STOCK MARKET
-
Share Market Today: ट्रंप के टैरिफ रिवर्सल से मार्केट में लौटी रौनक, 600 अंकों की तेजी के साथ खुला सेंसेक्स
गुरुवार को कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 600 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाते हुए 631.39 अंक की मजबूती के साथ 82,541.02 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी भी 157.20 अंक की बढ़त के साथ 25,314.70 के ऊपर कारोबार करता नजर आया।
बिज़नेस | Jan 22, 2026, 09:37 AM IST -
Stock Market Highlights: बाजार में नहीं थम रही गिरावट, सेंसेक्स 271 और निफ्टी 75 अंक टूटा
कल सेंसेक्स 1065.71 अंकों (1.28 प्रतिशत) की भारी गिरावट के साथ 82,180.47 अंकों पर और निफ्टी 353.00 अंकों (1.38 प्रतिशत) के बड़े नुकसान के साथ 25,232.50 अंकों पर बंद हुआ था।
बाजार | Jan 21, 2026, 04:01 PM IST -
Share Market Today: शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी, सेंसेक्स 150 अंक टूटा; निवेशकों के स्वाह हो गए 15 लाख करोड़
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार सोमवार को लाल रंग में खुला और गिरावट का सिलसिला लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। सेंसेक्स 150 अंक गिरकर 82,039 पर आ गया, जबकि निफ्टी 25 अंक की गिरावट के साथ 25,207 पर ट्रेड कर रहा है।
बाजार | Jan 21, 2026, 09:37 AM IST -
घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 475 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम, ये स्टॉक्स औंधे मुंह गिरे
भू-राजनीतिक तनाव और अन्य संकेतों की वजह से ग्लोबल मार्केट में भी सुस्ती देखी जा रही है, जिसका असर घरेलू मार्केट पर है।
बाजार | Jan 19, 2026, 09:58 AM IST -
इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल, किन अहम मुद्दों पर रहेगी निवेशकों की नजर
एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस हफ्ते वैश्विक मोर्चे पर जीडीपी वृद्धि दर, बेरोजगारी के दावों और पीएमआई आंकड़ों सहित अमेरिकी व्यापक आर्थिक आंकड़े जोखिम की भावना और मुद्रा की चाल को प्रभावित करेंगे।
बिज़नेस | Jan 18, 2026, 06:56 PM IST
-
विदेशी निवेशकों का बड़ा एग्जिट! जनवरी में 22,500 करोड़ रुपये निकाले, क्या शेयर बाजार में आएगी गिरावट?
जनवरी 2026 के तीसरे हफ्ते तक आते-आते विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) की लगातार बिकवाली ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। जहां एक तरफ घरेलू निवेशक बाजार को संभालने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विदेशी पूंजी का लगातार बाहर जाना बाजार की दिशा पर सवाल खड़े कर रहा है।
बाजार | Jan 18, 2026, 01:26 PM IST -
कमाई का गोल्डन मौका! अगले हफ्ते 10 कंपनियों में होगा डिविडेंड, स्टॉक स्प्लिट और बोनस का खेल
अगला हफ्ता शेयर बाजार के निवेशकों के लिए खास रहने वाला है। 20 से 23 जनवरी 2026 के बीच कई बड़ी और जानी-पहचानी कंपनियों के शेयर डिविडेंड, स्टॉक स्प्लिट और बोनस इश्यू जैसे अहम कॉर्पोरेट एक्शंस के चलते फोकस में रहेंगे।
बिज़नेस | Jan 18, 2026, 09:10 AM IST -
कमजोर तिमाही नतीजे, फिर भी डिविडेंट का ऐलान... अचानक डिमांड में आया IT सेक्टर का ये स्टॉक
आईटी सेक्टर में जब निवेशक सुस्ती और दबाव की बात कर रहे हैं, उसी बीच देश की दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो ने बाजार को चौंकाने वाला संकेत दिया है। दिसंबर 2025 तिमाही में मुनाफा घटने के बावजूद कंपनी ने न सिर्फ डिविडेंड का ऐलान किया, बल्कि इसके शेयरों में भी जोरदार खरीदारी देखने को मिली।
बाजार | Jan 17, 2026, 02:51 PM IST -
Share Market Today: बाजार में तेजी का सिग्नल, सेंसेक्स 300 अंक उछला तो निफ्टी ने पार किया 25700 का लेवल
शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने शुरुआत में ही तेजी का रुख अपनाया। वैश्विक संकेतों में मिश्रित रुझान के बावजूद, निवेशकों ने घरेलू बाजार में भरोसा दिखाया और सेंसेक्स 300 अंक की बढ़त के साथ 83,681.13 पर खुला। वहीं निफ्टी भी हल्की बढ़त के साथ 25,728.25 के स्तर पर खुला, यानी लगभग 62.65 अंक की बढ़त दर्ज की गई।
बाजार | Jan 16, 2026, 09:27 AM IST -
Share Market Closed Today: आज शेयर मार्केट क्यों बंद है? NSE-BSE ने बताई असली वजह
घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख एक्सचेंज बीएसई और एनएसई में आज छुट्टी रहेगी। छुट्टी की वजह से बीएसई और एनएसई पर सभी तरह के कारोबार पूरी तरह से बंद रहेंगे। बाजार बंद होने की वजह मुंबई में होने वाले बीएमसी चुनाव को बताया गया है।
बाजार | Jan 15, 2026, 08:22 AM IST
-
Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी, सेंसेक्स 150 अंक टूटकर खुला; निफ्टी 25700 के नीचे आया
बुधवार की सुबह सेंसेक्स 150.32 अंक की गिरावट के साथ 83,477.37 के स्तर पर खुला। वहीं, निफ्टी में भी 36.85 अंकों की कमजोरी देखी गई, जिसके बाद यह 25,969.45 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। बाजार में बढ़त और गिरावट वाले शेयरों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
बाजार | Jan 14, 2026, 09:35 AM IST -
Stock Market: तेज बढ़त के बाद शेयर बाजार ने लिया यू-टर्न, लाल निशान की ओर भागे सेंसेक्स-निफ्टी
13 जनवरी को शुरुआती कारोबार में शानदार तेजी दिखाने के बाद भारतीय शेयर बाजार ने अचानक यू-टर्न ले लिया। सुबह 9:15 बजे के आसपास हरे निशान में खुले सेंसेक्स और निफ्टी कुछ ही देर में दबाव में आ गए और 9:30 बजे तक दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान में फिसलते नजर आए।
बाजार | Jan 13, 2026, 09:40 AM IST -
15 जनवरी को शेयर बाजार में रहेगी छुट्टी; बंद रहेंगे सभी तरह के कारोबार- NSE, BSE ने बताई ये वजह
भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख एक्सचेंज बीएसई और एनएसई हर हफ्ते सिर्फ 5 दिन कारोबार करते हैं और प्रत्येक शनिवार-रविवार को बंद रहते हैं।
बाजार | Jan 12, 2026, 05:53 PM IST -
BSE के निवेशक हो जाएं सावधान! एक्सचेंज के CEO की इस डीपफेक वीडियो से रहे सतर्क, डूब सकता है पैसा
बीएसई ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक नकली डीपफेक वीडियो फैलाया जा रहा है, जिसमें कोई सच्चाई नहीं है। बीएसई ने निवेशकों और आम जनता से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी वीडियो, संदेश या लिंक पर भरोसा न करें और न ही इनके आधार पर कोई निवेश निर्णय लें।
बाजार | Jan 12, 2026, 05:51 PM IST -
शेयर बाजार में ब्लडबाथ: 6 दिनों में निवेशकों के डूबे 17 लाख करोड़ रुपये, आखिर क्या है इस गिरावट की वजह?
भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों निवेशकों के लिए हालात बेहद चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। बीते छह कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स अपने 2 जनवरी के उच्च स्तर 85,762 से करीब 2700 अंक लुढ़क चुका है। वहीं निफ्टी भी इस दौरान करीब 3 फीसदी की गिरावट दर्ज कर चुका है।
बाजार | Jan 12, 2026, 10:35 AM IST
-
शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी, सेंसेक्स 250 अंक तो निफ्टी 60 अंक गिरकर खुला; निवेशकों की बढ़ी चिंता
12 जनवरी को बीएसई सेंसेक्स सुबह के कारोबार में 227 अंक लुढ़ककर 83,349 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 60 अंकों की गिरावट के साथ 25,622 के करीब पहुंच गया। बाजार की चौड़ाई भी नकारात्मक रही, जहां गिरने वाले शेयरों की संख्या बढ़त वाले शेयरों से कहीं ज्यादा रही।
बाजार | Jan 12, 2026, 09:36 AM IST -
Stock Market: निवेशकों की इस हफ्ते लगेगी लॉटरी! 8 स्टॉक्स में डिविडेंड, बोनस और स्टॉक स्प्लिट का डबल-ट्रिपल धमाका
12 से 16 जनवरी के बीच कई बड़ी कंपनियों के कॉरपोरेट एक्शन निवेशकों की किस्मत बदलने वाले साबित हो सकते हैं। डिविडेंड, बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट जैसे फैसले न सिर्फ शेयरों की कीमतों में हलचल लाते हैं, बल्कि लंबी अवधि के निवेशकों के लिए एक्स्ट्रा रिटर्न का रास्ता भी खोलते हैं।
बाजार | Jan 12, 2026, 06:51 AM IST -
देश की सबसे बड़ी 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप ₹3.63 लाख करोड़ घटा, रिलायंस को सबसे ज्यादा नुकसान
शुक्रवार को खत्म हुए सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 1,58,532.91 करोड़ रुपये गिरकर 19,96,445.69 करोड़ रुपये पर आ गया।
बाजार | Jan 11, 2026, 02:28 PM IST -
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 434 अंक लुढ़का, निफ्टी 25,800 से नीचे, ये स्टॉक्स टूटे
शुरुआती सत्र में आज सेक्टोरल आधार पर रियल्टी, पावर, मीडिया और हेल्थकेयर शेयरों में 0.5% से 1% की कमजोरी रही। हालांकि टेलीकॉम, पीएसयू बैंक और ऑयल एंड गैस सेक्टर में करीब 0.5% की बढ़त दर्ज की गई।
बाजार | Jan 09, 2026, 12:02 PM IST -
नहीं संभल रहा शेयर बाजार, सेंसेक्स 153 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला, ये प्रमुख स्टॉक्स भी धड़ाम
वैश्विक उथल-पुथल और भू-राजनीतिक तनाव के चलते शेयर बाजार में लगातार कमजोरी का रुख देखा जा रहा है। आज कैपिटल गुड्स और रियल्टी को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।
बाजार | Jan 08, 2026, 10:00 AM IST