1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Ashok Gehlot: 'भाजपा और आरएसएस से हमारी कोई दुश्मनी नहीं लेकिन...', जानिए राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने क्या कहा?

Ashok Gehlot: 'भाजपा और आरएसएस से हमारी कोई दुश्मनी नहीं लेकिन...', जानिए राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने क्या कहा?

 Published : May 09, 2022 07:45 am IST,  Updated : May 09, 2022 07:45 am IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कहा कि कांग्रेस की भाजपा या आरएसएस से कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन हिंसा को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।

Ashok Gehlot, Rajasthan CM- India TV Hindi
Ashok Gehlot, Rajasthan CM Image Source : FILE PHOTO

Ashok Gehlot: राजस्थान में करौली और जोधपुर हिंसा के बाद कांग्रेस और बीजेपी में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कहा कि कांग्रेस की भाजपा या आरएसएस से कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन हिंसा को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।

हिंसा की भी रूप में बर्दाश्त नहीं करेंगे: गहलोत

गहलोत ने रविवार को सांगानेर के पिंजरापोल गौशाला में एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा, 'आरएसएस के लोग हाल ही में मुझसे मिलने आए थे। मैंने उनसे कहा था कि वे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेरा संदेश दें। उन्हें देश की जनता को यह संदेश देना चाहिए कि हमें सब कुछ मंजूर है। हमें उनसे कोई दुश्मनी नहीं है और न ही होनी चाहिए।' गहलोत ने कहा, 'लेकिन हिंसा को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं करना चाहिये।' उन्होंने कहा, 'किसी को भी हिंसा को स्वीकार नहीं करना चाहिए और जो लोग शासन कर रहे हैं उन्हें इसकी निंदा करनी चाहिए, चाहे वे किसी भी पार्टी, जाति या धर्म के हों।'

'राज्य में गौशालाओं के लिए अनुदान बढ़ाएंगे'

 गहलोत ने यह भी आरोप लगाया कि देश में ऐसा माहौल बनाया गया है जो चिंताजनक है। इस अवसर पर गहलोत ने यह भी घोषणा की कि राज्य में गौशालाओं को केवल छह महीने के अनुदान के वर्तमान प्रावधान के बजाय प्रत्येक वर्ष नौ महीने के लिए सरकारी अनुदान मिलेगा। उन्होंने कहा कि बेसहारा गायों को आश्रय प्रदान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा 1.56 करोड़ रुपये के अनुदान से प्रत्येक ब्लॉक में 'नंदी शालाएं' (गोशालाएं) खोली जा रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।