1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में सामने आए Covid-19 के 689 नये मामले, संक्रमण से सात और लोगों की मौत

राजस्थान में सामने आए Covid-19 के 689 नये मामले, संक्रमण से सात और लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 31, 2020 08:12 pm IST,  Updated : Dec 31, 2020 08:12 pm IST

राजस्थान में बृहस्पतिवार को कोविड-19 से सात और लोगों की मौत होने से राज्य में मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 2696 हो गयी। वहीं राज्य में संक्रमण के 689 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,08,243 हो गई।

Rajasthan records 7 COVID-19 deaths, 689 fresh cases in a day- India TV Hindi
राजस्थान में बृहस्पतिवार को कोविड-19 से सात और लोगों की मौत होने से राज्य में मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 2696 हो गयी। Image Source : PTI

जयपुर: राजस्थान में बृहस्पतिवार को कोविड-19 से सात और लोगों की मौत होने से राज्य में मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 2696 हो गयी। वहीं राज्य में संक्रमण के 689 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,08,243 हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से सात और मौतें हुई हैं जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 2696 हो गयी। 

Related Stories

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक जयपुर में 501, जोधपुर में 289, अजमेर में 219, बीकानेर में 166, कोटा में 166, भरतपुर में 120, उदयपुर में 110, पाली में 109 और सीकर में 97 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को राज्य में 957 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए जिससे राज्य में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 2,95,987 हो गई है। 

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को संक्रमण के 689 नये मामले सामने आने से राज्य में वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,08,243 हो गयी जिनसे से 9,560 रोगी उपचाराधीन हैं। उन्होंने बताया कि नये मामलों में जयपुर में 129, जोधपुर में 109, कोटा में 64, नागौर में 46, भीलवाडा में 39, उदयपुर में 37, अजमेर में 33 नये संक्रमित शामिल हैं।

राजधानी जयपुर की बात करें, तो यहां भी लगातार आंकड़ों में कमी देखी जा रही है। आपको बता दें जहां पहले प्रदेश के सभी राज्यों से रोजाना कोरोना रोगियों की पुष्टि होती थी, वहीं अब इन आंकड़ों में भी कमी दिखी जा रही है। मंगलवार को करौली, जालौर, हनुमानगढ़ एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।