1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Cancer Weekly Horoscope 21-27 November 2022: इस सप्ताह कर्क राशि वालों का दांपत्य जीवन रहेगा सुखमय

Cancer Weekly Horoscope 21-27 November 2022: इस सप्ताह कर्क राशि वालों का दांपत्य जीवन रहेगा सुखमय

 Written By: Astrologer Chirag Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Nov 17, 2022 11:30 pm IST,  Updated : Nov 18, 2022 07:26 pm IST

Cancer Weekly horoscope 21-27 November 2022 कर्क साप्ताहिक राशिफल 21-27 नवंबर 2022: कर्क राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह मिला जुला रहने वाला है, मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानिए साप्ताहिक राशिफल।

Cancer Weekly horoscope- India TV Hindi
Cancer Weekly horoscope Image Source : INDIA TV

Cancer Weekly horoscope Weekly Horoscope 21-27 November 2022 (कर्क साप्ताहिक राशिफल 21-27 नवंबर 2022): कर्क राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा होगा और किन उपायों से वो इसे और अच्छा कर सकते हैं। आइए मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानते हैं कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल।

Cancer Weekly horoscope धनु साप्ताहिक राशिफल 

गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह सफलता पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। विरोधी वर्ग हर तरह से सक्रिय हो सकता है जिससे आपको परेशानी हो सकती है। इस हफ्ते आपको किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। परिवार के साथ तालमेल अच्छा हो सकता है। भाई को अच्छा सुख और सहयोग मिल सकता है। इस सप्ताह दांपत्य जीवन सुखमय हो सकता है और जीवन साथी और संतान के बीच सुख और सहयोग अच्छा हो सकता है। ईश्वर की आराधना से आपको मानसिक शांति मिल सकती है। यात्रा के अवसर मिल सकते हैं।

यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रह सकता है। धार्मिक कार्यों के प्रति मन आकर्षित हो सकता है। आपको यात्रा करने के अवसर मिल सकते हैं और ईश्वर भक्ति में रुचि हो सकती है। आपमें नया जोश और उत्साह देखने को मिल सकता है, जो कार्यों को पूरा करने के लिए बहुत ही आवश्यक और उपयोगी साबित हो सकता है। गृहस्थ जीवन में इस सप्ताह आनंद का वातावरण हो सकता है। घर में या रिश्तेदारों के यहां किसी तरह के मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न हो सकता है। लंबी दूरी की यात्रा या किसी तरह की यात्रा का अवसर मिल सकता है।

(लेखक: ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं, उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

ये भी पढ़ें-

Vivah Panchami: विवाह पंचमी के दिन हुआ था राम-सीता का विवाह, लेकिन जानें क्यों इस दिन नहीं की जाती शादियां

Vastu Tips: घर में कभी नहीं रखनी चाहिए 3 तरह की लकड़ी, पैसे वाले को भी कर देती है बर्बाद

Morning Tips: सुबह आंख खुलते ही करें इन मंत्रों का उच्चारण, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन दौलत की नहीं होगी कमी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।