1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Kark Monthly Horoscope September 2022: सितंबर में कर्क राशि वालों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा, तनाव भी बढ़ेगा

Kark Monthly Horoscope September 2022: सितंबर में कर्क राशि वालों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा, तनाव भी बढ़ेगा

 Written By: Astrologer Chirag Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Aug 30, 2022 04:48 pm IST,  Updated : Aug 30, 2022 04:48 pm IST

Kark Monthly Horoscope September 2022: कर्क राशि वालों के लिए ये महीना अच्छा रहेगा, जहां आय में वृद्धि होगी वहीं कई पुराने संपर्क काम आएंगे।

Kark Monthly Horoscope September 2022- India TV Hindi
Kark Monthly Horoscope September 2022 Image Source : INDIA TV

Highlights

  • आपका जन्म 21 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ है तो आपकी सूर्य राशि कर्क होगी
  • कर्क राशि वालों के लिए सितंबर का महीना अच्छा रहेगा

Kark Monthly Horoscope September 2022 कर्क मासिक राशिफल सितंबर 2022: नया महीना शुरू होने वाला है और ये महीना नई सौगात और नई चुनौतियां लेकर आएगा। कर्क राशि वालों के लिए ये महीना कैसा होगा और कैसे वो इसे बेहतर कर सकते हैं इन सवालों के जवाब हम आपको देंगे लेकिन उससे पहले जान लेते हैं कर्क राशि किन लोगों की होती है। अगर आपका जन्म 21 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ है तो आपकी सूर्य राशि कर्क होगी। मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानते हैं सितंबर का महीना कर्क राशि वालों के लिए कैसा होगा? 

Related Stories

Cancer September Horoscope: कर्क सितंबर राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए सितंबर का महीना अच्छा रहेगा। परिवार में सुख-समृद्धि के विशेष संयोग बन रहे हैं। इस महीने व्यापार यात्रा अच्छे परिणाम दे सकती है। किसी विशेष स्थान पर जाने की इच्छा जाग सकती है। प्रेम संबंधों में सुखद अनुभव होगा। कार्यक्षेत्र में इस महीने आप थोड़ा बंधा हुआ महसूस कर सकते हैं। आपकी आध्यात्मिक शक्ति में वृद्धि होगी। नए विचारों से लाभ होगा। कई पुराने संपर्क काम आएंगे। विशेषज्ञ की सलाह फायदेमंद रहेगी।

यहां पढ़िए अन्य राशियों के मासिक राशिफल

कर्क राशि वालों की इस महीने आय में भी वृद्धि होगी मगर अनावश्यक रूप से तनाव भी बढ़ेगा। आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। अपने साथी के परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करते समय संयम बरतें। कुलमिलाकर आपके लिए सितंबर का महीना श्रेष्ठ है।

श्री ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। 

Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल 29 अगस्त से 4 सितंबर 2022- सूर्य की तरह चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत

Mithun monthly horoscope September 2022: सितंबर में खुलेगी मिथुन राशि वालों के लिए धन की पोटली, रिलेशनशिप में न लाएं इगो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।