1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Mesh Saptahik Rashifal 14- 20 Nov 2022: मेष राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज

Mesh Saptahik Rashifal 14- 20 Nov 2022: मेष राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज

 Written By: Anil Thakkar, Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Nov 14, 2022 02:19 pm IST,  Updated : Nov 14, 2022 02:19 pm IST

Mesh Saptahik Rashifal 14- 20 Nov 2022 aries weekly horoscope anil kumar thakkar: मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए मेष राशि वालों का ये सप्ताह कैसा बीतेगा?

Mesh Saptahik Rashifal 14- 20 Nov 2022- India TV Hindi
Mesh Saptahik Rashifal 14- 20 Nov 2022 Image Source : FREEPIK

Mesh Saptahik Rashifal 14- 20 Nov 2022- ये सप्ताह मेष राशि वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है, जहां अच्छे फल मिलेंगे, गुड न्यूज मिल सकती है वहीं खर्च बढ़ेंगे। जाने माने ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल

Mesh Saptahik Rashifal मेष साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत से अंत तक चन्द्रमा आपकी राशि से चतुर्थ भाव से होते हुए पंचम और छठे भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में ये वो समय होगा जब आपका स्वास्थ्य सामान्य से ज्यादा मजबूत रहेगा और आप विभिन्न प्रकार की अपनी शारीरिक समस्याओं से निजात पा सकते हैं। इस सप्ताह के मध्य पंचम भाव में चन्द्रमा की पूर्ण दृष्टि एकादश भाव पर होने से आप किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति को आकर्षित करने के लिए, न चाहते हुए भी उसपर अपना बहुत सा धन खर्च कर सकते हैं। जिससे आपको बाद में परेशानी होगी। इसलिए दूसरों पर धन खर्च करते समय थोड़ा समझदारी से काम लेना ही, आपके लिए इस समय सबसे अधिक बेहतर रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में इस राशि के लोगों को, इस सप्ताह बेहद अच्छे फल मिलने की उम्मीद है, क्योंकि संभावना है कि घर-परिवार में किसी नए या नन्हे मेहमान का आगमन होगा, जिससे पारिवारिक वातावरण में खुशहाली आएगी। 

इस दौरान घर के लोगों में भाईचारा और आपसी प्रेम भी साफ़ दिखाई देगा। इस सप्ताह शनि आपकी राशि से कर्म यानी दशम भाव में मार्गी होते हुए आपको अपने वेतन वृद्धि का शुभ समाचार देने का कार्य करेंगे। जिसे सुनकर ही आप अंदर से भावुक हो सकते है। संभावना ये भी है कि ये समाचार, स्वयं आपके वरिष्ठ अधिकारी सुनाए, जिससे आपकी पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि सुनिश्चित हो सकेगी। साथ ही इसके बाद दूसरे कर्मी भी, अब आपको अधिक सम्मान की दृष्टि से देखेंगे। इस सप्ताह छात्रों को दूसरों की आलोचना से प्रभावित होकर, अपनी क्षमताओं को कम आंकने की जरुरत नहीं होगी। क्योंकि ये बात आप भी अच्छी तरह समझते हैं कि बेवजह मन में शक पैदा करने से बेहतर है कि, आप किसी प्रोफेशनल कोर्स में दाख़िला लें और अपना अच्छा प्रदर्शन देते हुए, सभी का मुँह बंद कर दें। इसलिए दूसरों की बेकार की बातों से खुद को परेशान न करें और केवल शिक्षा के प्रति ही केंद्रित होते हुए, सही निर्णय लें।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं)

ये भी पढ़ें - 

Vastu Tips: भूलकर भी इस दिशा में न बनवाएं घर की खिड़की, वरना जिंदगी भर का होगा पछतावा

Aghan Month 2022: राम-सीता विवाह पंचमी से लेकर काल भैरव जयंती तक, यहां देखें इस माह के व्रत-त्योहार लिस्ट

Hindu Temples: इस मंदिर में हनुमान जी के साथ विराजमान है एक स्त्री की प्रतिमा, जानें प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।