1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि व्रत कब है? इस दिन बन रहे हैं कई शुभ योग, शुभ मुहूर्त में पूजा करने से शिव-गौरी की मिलेगी विशेष कृपा

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि व्रत कब है? इस दिन बन रहे हैं कई शुभ योग, शुभ मुहूर्त में पूजा करने से शिव-गौरी की मिलेगी विशेष कृपा

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 20, 2024 11:28 am IST,  Updated : Jan 20, 2024 11:33 am IST

Mahashivratri 2024 Date: महाशिवरात्रि का व्रत रखने से भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती भक्तों की हर मुराद पूरी करते हैं। इस साल महाशिवरात्रि पर कई योग बन रहे हैं। ऐसे में शिवरात्रि का व्रत रखने से कई गुना अधिक फलों की प्राप्ति होगी।

Mahashivratri 2024- India TV Hindi
Mahashivratri 2024 Image Source : INDIA TV

Mahashivratri 2024 Date: हर साल भगवान भोलेनाथ के भक्तों को महाशिवरात्रि का बड़ी बेसब्री के साथ इंतजार रहता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, महाशिवरात्रि के ही पावन अवसर पर शिवजी और माता पार्वती विवाह के बंधन में बंधे थे। ऐसे में इस दिव व्रत रखने और विधि-विधान के साथ पूजा करने से भगवान शिव के साथ मां गौरी की भी कृपा प्राप्त होती है। तो आइए जानते हैं कि इस साल महाशिवरात्रि का व्रत किस दिन रखा जाएगा और पूजा के लिए क्या शुभ मुहूर्त रहेगा।

महाशिवरात्रि 2024 तिथि और योग

हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुदर्शी तिथि को महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जाता है। इस बार 8 मार्च 2024 को महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। महाशिवरात्रि पर इस साल 3 शुभ योग का संयोग भी बन रहा है। इस दिन शिव, सिद्ध और सर्वार्थ सिद्ध का योग बन रहा है। कहते हैं कि शिव योग साधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है, जबकि सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए हर कार्य में सफलता मिलती है। 

महाशिवरात्रि 2024 शुभ मुहूर्त

  • फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि आरंभ-  8 मार्च 2024 को रात 9 बजकर 57 मिनट से
  • फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि आरंभ समाप्त- 9 मार्च 2024 को शाम 6 बजकर 17 मिनट पर
  • महाशिवरात्रि 2024 तिथि- 8 मार्च 2024
  • महाशिवरात्रि पूजा के लिए ब्रह्म मुहूर्त- 8 मार्च को  सुबह 5 बजकर 1 मिनट से सुबर 5 बजकर 50 मिनट तक
  • शिवरात्रि व्रत पारण का समय - 9 मार्च को सुबह 06 बजकर 37 मिनट से दोपहर 03 बजकर 28 मिनट तक 

महाशिवरात्रि का महत्व

महाशिवरात्रि का व्रत रखने से जातकों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। मान्यताओं के अनुसार,फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुदर्शी तिथि को ही भगवान शिव और मां गौरी का विवाह संपन्न हुआ था। यही वो पावन दिन था जब भोलेनाथ वैराग्य जीवन छोड़कर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किए थे। महाशिवरात्रि का त्यौहार माता पार्वती और भोले शंकर के विवाह के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Saraswati Puja 2024: सरस्वती पूजा कब है? जानें सही डेट, शुभ मुहूर्त, मंत्र और महत्व

Magh Month 2024: माघ मास में स्नान-दान करने से मिलता है 10 हजार अश्वमेध यज्ञ के समान फल, जानें कब से शुरू हो रहा है यह पवित्र माह?

इस सप्ताह डमगमगा सकती है इन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति, धन के मामले में रहना होगा सावधान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म