1. Hindi News
  2. धर्म
  3. ब्रह्म मुहूर्त में जन्मे बच्चे क्यों होते हैं अद्भुत? विलक्षण गुणों के साथ करते हैं बेजोड़ काम

ब्रह्म मुहूर्त में जन्मे बच्चे क्यों होते हैं अद्भुत? विलक्षण गुणों के साथ करते हैं बेजोड़ काम

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jan 21, 2023 12:32 pm IST,  Updated : Jan 21, 2023 12:32 pm IST

ब्रह्म मुहूर्त के रहस्य, प्रकृति से जुड़े हुए हैं। साथ ही सूर्य और ईश्वरीय आशीर्वाद का इस मुहूर्त में खास महत्व रहा है। तो, आइए जानते हैं इस मुहूर्त में जन्मे बच्चे कैसे होते हैं।

Child born in brahma muhurta- India TV Hindi
Child born in brahma muhurta Image Source : FREEPIK

शास्त्रों के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त की शुरुआत सुबह 4 बजे से होती है और ये 5:30 बजे तक रहता है। इस मुहूर्त को शास्त्रों में हमेशा से खास माना गया है। माना जाता है कि ये मुहूर्त ईश्वर को देखने और उनके आशीर्वाद को पाने का समय है। कहते हैं कि इस मुहूर्त की गए हर काम में ईश्वरीय आशीर्वाद होता है। साथ ही इस समय ब्रह्मांड में कुछ पोजिटिव शक्तियों का उत्सर्जन होता है जिसे आप अपने अंदर इस  मुहूर्त में योग और ध्यान के जरिए धारण कर सकते हैं। लेकिन, क्या ये तमाम गुण उन बच्चों में भी होते हैं जो कि ब्रह्म मुहूर्त में जन्म लेते हैं (Child born in brahma muhurta)? जानते हैं।

ब्रह्म मुहूर्त में जन्मे बच्चे क्यों होते हैं अद्भुत?

ब्रह्म मुहूर्त में जन्मे बच्चे इसलिए खास होते हैं क्योंकि माना जाता है कि इस मुहूर्त में जो भी जन्म लेता है उन्होंने पूर्व जन्म में अच्छे कर्म और ईश्वर की भक्ती की होगी। साथ ही ये लोग अरुण के समान होते हैं जिन्हें सूर्य देव का सारथी बताया जाता है। माना जाता है कि ये बच्चे शुभ के साथ पैदा हुए हैं और इनका आना एक आशीर्वाद है। साथ ही इन बच्चों में कई गुण होते हैं। आइए, जानते हैं।

brahma muhurta
Image Source : FREEPIKbrahma muhurta

मौनी अमावस्या पर गंगा में डूबकी लगाने के लिए क्यों उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़? जानिए पौराणिक महत्व

ब्रह्म मुहूर्त में जन्मे बच्चे कैसे होते हैं-Child born in brahma muhurta special features in hindi

ब्रह्म मुहूर्त में जन्मे सबसे पहले तो बेहद अनुशासित होते हैं। क्योंकि हमने बताया कि वे सूर्य देव के सारथी के समान गुण रखते हैं तो उन्हें सूर्य उगने से पहले या कहें कि हर तय समय पर ही काम करना पसंद होता है। ऐसे बच्चे बढ़ाई, परिवार और करियर हर मामले को संतुलित रख कर चलते हैं।

क्या आपका पूजा घर मार्बल और ग्रेनाइट जैसे पत्थरों से बना है? हो सकता है ये बड़ा नुकसान

इसके अलावा ये दूसरों को मोटिवेट कर सकते हैं और आगे बढ़ने की सीख दे सकते हैं। ऐसे बच्चे सच्चाई की बात करते हैं और जीवन में सही और सत्य की राह पकड़ते हैं। इसके अलावा ये जिसके जीवन में होते हैं उनके लिए नई राहें बनने लगती हैं। इस तरह ये बच्चे अपने बेजोड़ कामों से अपनी अमिट छाप छोड़ने में माहिर होते हैं।

(डिस्क्लेमर - ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।