1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 11 February 2024: अपने मूलांक नंबर से जानिए कि आज आपकी किस्मत में क्या लिखा है? पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

Numerology 11 February 2024: अपने मूलांक नंबर से जानिए कि आज आपकी किस्मत में क्या लिखा है? पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Feb 11, 2024 06:30 am IST,  Updated : Feb 11, 2024 06:30 am IST

Numerology 11 February 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (11 फरवरी 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology- India TV Hindi
Numerology Image Source : INDIA TV

Numerology 11 February 2024: आज माघ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और रविवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज रात 9 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 38 मिनट तक परिघ योग रहेगा, उसके बाद शिव योग लग जाएगा।  अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक- 1 जीवनसाथी की सलाह से..आपको पैसे कमाने का नया जरिया मिलेगा।
  • मूलांक- 2 आप अपने घर का डेकोरेशन करवाने का विचार कर सकते हैं। आज लोग आपसे प्रभावित होंगे।
  • मूलांक- 3 करियर में भी आपको अपने गुरु का सहयोग मिलेगा। आप जीवन में कुछ नया करने के लिए सक्षम होंगे।
  • मूलांक- 4 जीवनसाथी के साथ डिनर करने का प्रोग्राम बनाएंगें। रिश्तों में मिठास आएगी।
  • मूलांक- 5 किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे।
  • मूलांक- 6 आप अपने काम व जीवन के बीच बैलेंस बनाये रखेंगे तो आपकी मानसिक शांति बनी रहेगी।
  • मूलांक- 7 सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे।
  • मूलांक- 8 आज का दिन आपके लिए बढ़िया है आप किसी की मदद के लिए समय निकाल लेंगे।
  • मूलांक- 9 आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

इस हफ्ते इन राशि के जातकों को करियर में मिलेगा नया मुकाम, इन्हें करनी होगी अधिक मेहनत

Weekly Finance Horoscope 12th to 18th February 2024: इस सप्ताह इन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति रहेगी खराब, पैसों के मामले में बरतनी होगी सावधानी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।