1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 29 June 2025: मूलांक 1,6 और 7 के लिए दिन रहेगा बेहद खास, मिल सकती है खुशखबरी; पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 29 June 2025: मूलांक 1,6 और 7 के लिए दिन रहेगा बेहद खास, मिल सकती है खुशखबरी; पढ़ें अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Jun 29, 2025 06:20 am IST,  Updated : Jun 29, 2025 06:20 am IST

Numerology 29 June 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (29 जून 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

आज का अंक ज्योतिष- India TV Hindi
आज का अंक ज्योतिष Image Source : INDIA TV

आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि रविवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज सुबह 9 बजकर 15 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पंचमी तिथि लग जायेगी। आज शाम 5 बजकर 59 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 21 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 2 बजकर 8 मिनट शुक्र वृष राशि में गोचर करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1. आज बिजनेस करने का नया आइडिया आयेगा, जिसमें उनको सफलता मिलेगी।
  • मूलांक 2. आज आपके सहयोगी के साथ रिश्ते अच्छे होंगे, जिससे काम करने में आसानी रहेगी।
  • मूलांक 3. आज सगे-सम्बन्धियों के साथ आप कहीं घूमने जा सकते है, पारिवारिक माहौल खुशियों भरा रहेगा।
  • मूलांक 4. आज का दिन आप पढ़ने-लिखने में बिताएंगे, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा।
  • मूलांक 5. आज आप पौधों की देखभाल करेंगे और कुछ नए पौधे भी लगाएंगे।
  • मूलांक 6. आज का दिन आपके लिए ढेर सारी खुशियाँ लेकर आएगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
  • मूलांक 7. आप किसी व्यक्ति के साथ रिश्ते की शुरुआत कर सकते है, जिसके साथ आप खुश रहेंगे।
  • मूलांक 8. रोजगार में नई संभावनाओं का विकास होगा, जिसका आप भरपूर लाभ उठाएंगे।
  • मूलांक 9. आज आप किसी बुजुर्ग व्यक्ति की मदद करेंगे, जिनसे आपको आशीर्वाद की प्राप्ति होगी।

ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक

उदाहरण के तौर पर अगर आपके जन्म की तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। यहां जानें मूलांक निकालने का तरीका, अगर जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1 और 1 को जोड़ दीजिए (1+1) ऐसा करने पर 2 आएगा, यही आपका मूलांक है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

आज इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, हो सकता है बड़ा नुकसान; शनि चंद्र-केतु मिलकर बरपाएंगे कहर

आखिर कैसे बनी रानी गुंडीचा भगवान जगन्नाथ की मौसी? नारद जी की है अहम भूमिका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।