1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 6 November 2024: आज 1 से 9 मूलांक वालों का कैसा रहेगा दिन, किसे होगा फायदा और किसे झेलना होगा नुकसान, पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

Numerology 6 November 2024: आज 1 से 9 मूलांक वालों का कैसा रहेगा दिन, किसे होगा फायदा और किसे झेलना होगा नुकसान, पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Bharti Singh
 Published : Nov 06, 2024 06:30 am IST,  Updated : Nov 06, 2024 06:30 am IST

Numerology 6 November 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (6 नवंबर 2024) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology 6 November 2024- India TV Hindi
Numerology 6 November 2024 Image Source : INDIA TV

6 November 2024 Ka Rashifal: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और बुधवार का दिन है। पंचमी तिथि बुधवार रात 12 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। आज सौभाग्य पंचमी मनायी

जाएगी। सुबह 10 बजकर 51 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। दोपहर पहले 11 बजकर 2 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। इस दिन छठ पूजा का दूसरा संयम है। इसके अलावा देर रात 3 बजकर 31 मिनट पर शुक्र धनु राशि में प्रवेश करेंगे। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है, जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मूलांक 1- नौकरी में पसंदीदा जगह पर ट्रांसफर होने की संभावना है। तरक्की भी मिल सकती है।
मूलांक 2- आज घबराने के बजाय धैर्य और संयम से चीजों को सुलझाने की कोशिश करें।
मूलांक 3- आज कारोबार में कुछ नई संभावनाएं आएगी, परंतु आज ज्यादा मुनाफे की उम्मीद ना रखें।
मूलांक 4- आज आपको बुजुर्गो का आशीर्वाद मिलेगा, आपकी तरक्की होगी। 
मूलांक 5- आज कोई महत्वपूर्ण फैसला दिल की बजाय दिमाग से लेना बेहतर होगा।
मूलांक 6- आज बिजनेस में रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा, घर पर पार्टी करेंगे ।
मूलांक 7- ऑफिस के वर्क लोड ज्यादा रहने से शाम को घर देर से पहुंचेंगे।
मूलांक 8- पिछले कुछ समय से फाइनेंस संबंधी दिक्कतों के कारण जो काम रुके हुए थे, अब उन में गति आएगी।
मूलांक 9- मित्रों के साथ कही बाहर घूमने जाने के लिए प्लान बनेगा | साथ में खूब इंजॉय करेंगे।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं- 
उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

 

ये भी पढ़ें-

Chhath Puja 2024: अगर पहली बार रखने जा रही हैं छठ का व्रत, तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Chhath Puja 2024 Nahay Khay: कल नहाय खाय के साथ शुरू हो रहा है महापर्व छठ, जानें इस दिन किन नियमों का पालन करना होता है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।