1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मार्क बाउचर ने बताया, टी-20 क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं एबी डिविलियर्स

मार्क बाउचर ने बताया, टी-20 क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं एबी डिविलियर्स

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : May 19, 2021 04:51 pm IST,  Updated : May 19, 2021 04:51 pm IST

अंतरराष्ट्रीय संन्यास से वापसी करके टी20 विश्व कप में नहीं खेलने के अपने कारण हैं। साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने मंगलवार को घोषणा की थी डिविलियर्स ने अंतरराष्ट्रीय संन्यास से वापसी नहीं करने का फैसला किया है। 

AB de Villiers, T20 cricket, Mark Boucher, South Africa, cricket, Sports  - India TV Hindi
AB de Villiers Image Source : GETTY

साउथ अफ्रीका के मुख्य कोच मार्क बाउचर का मानना है कि एबी डिविलियर्स अब भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाजों में से एक हैं लेकिन उनके अंतरराष्ट्रीय संन्यास से वापसी करके टी20 विश्व कप में नहीं खेलने के अपने कारण हैं। साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने मंगलवार को घोषणा की थी डिविलियर्स ने अंतरराष्ट्रीय संन्यास से वापसी नहीं करने का फैसला किया है। 

उनके पूर्व साथी और वर्तमान राष्ट्रीय कोच बाउचर ने डिविलियर्स के फैसले के कारण बताये और कहा कि वह पिछले कुछ समय से टीम संयोजन का हिस्सा रहे किसी खिलाड़ी की जगह नहीं लेना चाहते हैं। 

यह भी पढ़ें- फैनी डीविलियर्स ने किया दावा, ऑस्ट्रेलियाई गेंबदाजों को बॉल टेम्परिंग की जानकारी न होना असंभव

 

बाउचर ने ‘द सिटीजन’ वेबसाइट से कहा, ‘‘एबी (डिविलियर्स) के अपने कारण हैं जिनका मैं सम्मान करता हूं। दुर्भाग्य से वह टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। मैं दुर्भाग्य से इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मुझे लगता है कि वह अब भी टी20 के सर्वश्रेष्ठ न सही लेकिन सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘वह पिछले कुछ समय से टीम संयोजन का हिस्सा रहे किसी अन्य खिलाड़ी की जगह नहीं लेना चाहते हैं। एक कोच के रूप में मुझे अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को टीम में लाने का प्रयास करना होता है। एबी किसी भी टीम को ऊर्जावान बना सकते हैं लेकिन मैं उनके फैसले का सम्मान करता हूं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल