1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पुणे टेस्ट, डे2, टी: आस्ट्रेलिया के 2 विकेट गिरे लेकिन 201 की बढ़त

पुणे टेस्ट, डे2, टी: आस्ट्रेलिया के 2 विकेट गिरे लेकिन 201 की बढ़त

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 24, 2017 02:37 pm IST,  Updated : Feb 24, 2017 02:37 pm IST

पुणे: भारत के खिलाफ खेले जा रहे सिरीज़ के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को चायकाल तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 46 रन बना लिए हैं। चायकाल तक कप्तान स्टीव

david warner- India TV Hindi
david warner

पुणे: भारत के खिलाफ खेले जा रहे सिरीज़ के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को चायकाल तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 46 रन बना लिए हैं। चायकाल तक कप्तान स्टीव स्मिथ 27 और पीटर हैंड्सकॉम्ब आठ रन बना कर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया को 201 रनों की बढ़त मिल चुकी है और उसके 8 बल्लेबाज़ बाकी हैं।

भारत को पहली पारी में 105 रनों पर सेमटने के बाद दूसरी पारी में आस्ट्रेलिया की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। रविचंद्रन अश्विन पहला ओवर लेकर आए और डेविड वार्नर से दो चौके खा गए, लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने 10 के कुल स्कोर पर वार्नर को चलता किया। 

इसके बाद स्मिथ ने रन बनाए। दूसरे सलामी बल्लेबाज शॉन मार्श 23 के कुल स्कोर तक खाता भी नहीं खोल पाए थे तभी अश्विन की गेंद पर वह पगबाधा करार दे दिए गए। इसके बाद स्मिथ और हैंड्सकॉम्ब ने दूसरे सत्र का खेल खत्म होने तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों के बीच अभी तक 23 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 

इससे पहले आस्ट्रेलिया को 260 रनों पर समेटने वाले भारतीय टीम को आस्ट्रेलियाई स्पिन स्टीवन ओकीफ ने 105 रनों पर ढेर करने में अहम भूमिका निभाई। ओकीफ ने छह बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। 

भारतीय टीम ने भोजनकाल तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 70 रन बनाए थे। उस समय तक आउट होने वाले बल्लेबाज मुरली विजय (10), चेतेश्वर पुजारा (6) और कप्तान विराट कोहली रहे। कोहली ने अपना खाता भी नहीं खोला। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वह 104 पारियों के बाद शून्य पर आउट हुए। 

भोजनकाल के बाद रहाणे के साथ भारतीय पारी को आगे बढ़ाने उतरे लोकेश राहुल (64) टीम के खाते में 24 रन ही जोड़ थे कि ओकीफ ने 33वें ओवर की दूसरी गेंद पर वॉर्नर के हाथों उन्हें कैच आउट कर पवेलियन भेजा। 

लोकेश ने अपनी पारी में खेली गईं 97 गेंदों में 10 चौके और एक छक्का लगाया। लोकेश के आउट होने के बाद भारतीय टीम के विकेट गिरने का सिलसिला नहीं रुका। ओकीफ ने 33वें ओवर में ही रहाणे (13) और रिद्धिमान साहा के रूप में भारतीय टीम के दो और विकेट गिराए। साहा अपना खाता भी नहीं खेल पाए थे। 

रहाणे के आउट होने के बाद भारतीय टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई तक भी नहीं पहुंच पाया। नाथन लॉयन ने 95 के कुल योग पर हैंड्सकॉम्ब के हाथों अश्विन (1) को कैच आउट करा भारतीय टीम का सातवां विकेट गिराया। एक बार फिर अपनी लय में वापस आए ओकीफ ने तीन विकेट लेकर भारतीय टीम की पारी को 105 रनों पर ही समेट दिया। 

ओकीफ ने जयंत यादव (2), रवींद्र जड़ेजा (2) और उमेश यादव (4) के विकेट गिराए। 

भारतीय टीम की यह सबसे खराब पारी रही है। टीम ने अंतिम 11 रनों पर अपने अंतिम सात विकेट गंवाए। इससे पहले भारत ने 1989-90 में क्राइस्टचर्च में खेले गए टेस्ट मैच में 18 रनों पर अपने अंतिम सात विकेट गंवाए थे। 

आस्ट्रेलिया के लिए ओकीफ के अलावा मिशेल स्टार्क को दो और जोस हाजलेवुड और नाथन लॉयन को एक-एक सफलता मिली। 

आस्ट्रेलिया ने मैट रेनशॉ (68) और मिशेल स्टार्क (61) की अर्धशतकीय पारी के दम पर अपनी पहली पारी में 260 रन बनाए। भारत की तरफ से उमेश यादव ने चार, रविचंद्रन अश्विन ने तीन, रवींद्रे जडेजा ने दो और जयंत यादव ने एक विकेट लिए थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल