1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना वायरस : आईपीएल फ्रेंचाइसी कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिया दान

कोरोना वायरस : आईपीएल फ्रेंचाइसी कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिया दान

 Reported By: IANS
 Published : Apr 02, 2020 11:17 pm IST,  Updated : Apr 02, 2020 11:17 pm IST

एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान और कंपनी के अन्य लोगों ने मिलकर यह दान किया है।

KKR Team- India TV Hindi
KKR Team Image Source : IPLT20.COM

नई दिल्ली| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की पूर्व चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री राहत कोष में दान किया है। एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान और कंपनी के अन्य लोगों ने मिलकर यह दान किया है।

बयान के अनुसार, आईपीएल की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के सहमालिक शाहरूख खान, जूही चावला, गौरी खान और जय मेहता पीएम राहत कोष में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने ट्विटर पर भी इसकी जानकारी दी। टीम ने लिखा, " ऐसे में जब हम सब अपने घरों में सुरक्षित हैं तो कई लोग ऐसे भी हैं जो हमारी सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं। उन्हें स्वस्थ रखने के लिए ये हमारी छोटा सा योगदान। एक एकसाथ आकर इस बीमारी से लड़ सकते हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल