1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ब्रिसबेन टेस्ट के लिये विल पुकोवस्की की फिटनेस पर असमंजस में है क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

ब्रिसबेन टेस्ट के लिये विल पुकोवस्की की फिटनेस पर असमंजस में है क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

 Edited By: Bhasha
 Published : Jan 12, 2021 02:59 pm IST,  Updated : Jan 12, 2021 02:59 pm IST

पुकोवस्की को भारत के खिलाफ सिडनी टेस्ट के पांचवें दिन दाहिने कंधे में चोट लगी जब भारतीय पारी के 86वें ओवर में उन्होंने गेंद को डाइव लगाकर रोका। इसके बाद वह कुछ देर कंधा पकड़कर बैठ गए। 

Cricket Australia, Will Pukovski, Brisbane Test, sports, criccket- India TV Hindi
Will Pukovski Image Source : GETTY

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को कहा कि भारत के खिलाफ चौथे और आखिरी टेस्ट में विल पुकोवस्की की उपलब्धता को लेकर फैसला लेने में विलंब होगा ताकि इस ओपनर बल्लेबाज को अपनी फिटनेस साबित करने का पूरा मौका मिल सके। पुकोवस्की के कंधे की हड्डी आंशिक रूप से खिसक गई है। 

सीए ने कहा कि पुकोवस्की के कंधे में चोट है और उनके कंधे का जोड़ आंशिक रूप से खिसक गया है। सीए के प्रवक्ता ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा ,‘‘वह अगले दो दिन आराम और रिहैबिलिटेशन में रहेगा। उसके बाद ही चौथे टेस्ट में उसने खेलने को लेकर फैसला लिया जायेगा।’’ 

यह भी पढ़ें- भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल पाई गईं कोरोना पॉजिटिव, थाइलैंड ओपन से वापस लिया अपना नाम

पुकोवस्की को भारत के खिलाफ सिडनी टेस्ट के पांचवें दिन दाहिने कंधे में चोट लगी जब भारतीय पारी के 86वें ओवर में उन्होंने गेंद को डाइव लगाकर रोका। इसके बाद वह कुछ देर कंधा पकड़कर बैठ गए। 

ऑस्ट्रेलिया के बाकी खिलाड़ी उनकी मदद को आये और ओवर के आखिर में वह मैदान से चले गए। टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले पुकोवस्की ने पहली पारी में 62 रन बनाये लेकिन दूसरी पारी में दस रन पर आउट हो गए। पिछले महीने अभ्यास मैच के दौरान वह कनकशन (सिर की चोट) का शिकार हो गए थे । 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल