
भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपनी नाबाद अर्धशतकीय पारी के दौरान टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन पूरे किये। अब उनके नाम पर 15 टेस्ट मैचों में 43 . 70 की औसत से 1049 रन दर्ज है। वह टेस्ट मैचों में 25 या इससे कम पारियों में 1000 रन पूरे करने वाले 13वें भारतीय बल्लेबाज हैं।
अमित मिश्रा ने अगस्त 2011 के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेला। इस बीच वह 33 टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाये। उन्होंने आज से पहले अपना आखिरी टेस्ट विकेट 12 अगस्त 2011 को इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में लिया था।

श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने भारत के खिलाफ दूसरा और कुल 22वां अर्धशतक जबकि दिनेश चांदीमल ने भारत के खिलाफ पहला और कुल आठवां अर्धशतक जमाया। मैथ्यूज का यह 50वां टेस्ट भी है। वह 50 या इससे अधिक टेस्ट खेलने वाले 15वें श्रीलंकाई खिलाड़ी हैं।