1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इमरान ख़ान: जानें क्या हैं बेनज़ीर भुट्टो से रेहम ख़ान तक की प्रेम कहानियां

इमरान ख़ान: जानें क्या हैं बेनज़ीर भुट्टो से रेहम ख़ान तक की प्रेम कहानियां

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 31, 2015 12:27 pm IST,  Updated : Oct 31, 2015 12:49 pm IST

नयी दिल्ली: पाकिस्तान के तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने अपनी दूसरी पत्‍नी रेहम खान से तलाक लेने का फैसला कर लिया है। गौरतलब है कि रेहम खान से उनका निकाह


इमरान ने बजाए कहने कि ‘क्या तुम मुझसे शादी करोगी’, पूछा रेहम से उनके मता-पिता का पूरा नाम। इमरान का ये सवाल न सिर्फ़ रेहम को पसंद नहीं आया बल्कि अच्छा भी नहीं लगा।

रेहम के मुताबिक़,"ना जान ना पहचान और लगे पूछने मेरे माता-पिता का नाम”।

जब रेहम ने जानना चाहा कि वो उनके माता-पिता का नाम क्यूं पूछ रहे हैं तो इमरान ने कहा कि वो चाहते हैं कि कोई उनके लिए कोई इस्तख़ारा (सही फ़ैसला करने में मदद के लिए पढ़ी जाने वाली एक विशेष नमाज़) करे ताकि पता चल सके कि वो (रेहम) उनके लिए सही महिला हैं कि नहीं।

रेहम ने बताया कि वो इमरान के जवाब से भोंचक्की रह गई थी क्योंकि उन्होंने ये तक जानने की कोशिश नहीं की मेरी भी उनमें कोई दिलचस्पी है या नहीं। बल्कि रेहम ने इस बात पर इमरान को एक अच्छा ख़ासा भाषण दे डाला जिससे वो चौंक गए।
इमरान ने कहा "तुम बेशक़ीमती हो, मुझे तुम्हारी ख़ुद्दारी पसंद आई।"

लेकिन जब बात यहां भी नहीं बनी तो इमरान ने कहा, "मुझे तुम्हारी सारी दास्तान मालूम है, तुम्हारी पहली शादी, तुम्हारे बच्चे।"
रेहम ने भड़क कर कहा  "आपको इससे क्या मतलब।"

तो फिर इल नोंक झोंक के बीच रेहम ने आख़िर इमरान का प्रस्ताव क़ुबूल कैसे किया, जानें अगले पेज पर:

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल