
इमरान ख़ान-बेनज़ीर भुट्टो
इमरान ख़ान के जीवन पर लिखी गई एक किताब में दावा किया गया है कि उनके और पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनज़ीर भुट्टो के बीच ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान ज़बरदस्त इश्क़ चल रहा था और दोनों के बीच जिस्मानी रिश्ते भी थे।
लेखक क्रिस्टोफर सैंडफोर्ड ने लिखा है कि इमरान अपने इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस भी थे। उन्होंने बेनज़ीर को अपनी अम्मी से भी मिलवाया भी था। बाद में बेनज़ीर राजनीतिक और पारिवारिक दवाब की वजह से इमरान से दूर हो गईं।