1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ, T20 world cup : भारत के खिलाफ मिली दमदार जीत से खुश हैं किवी कप्तान केन विलियमसन

IND vs NZ, T20 world cup : भारत के खिलाफ मिली दमदार जीत से खुश हैं किवी कप्तान केन विलियमसन

 Edited By: Bhasha
 Published : Nov 01, 2021 10:46 am IST,  Updated : Nov 01, 2021 10:46 am IST

भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 110 रन ही बना सकी। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने दो विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। 

IND vs NZ, T20 world cup, New Zealand, Kane Williamson- India TV Hindi
India vs New Zealand  Image Source : AP

टी20 विश्व कप के अहम मुकाबले में भारत को आठ विकेट से हराने का श्रेय अपनी टीम के ऑलराउंड प्रदर्शन को देते हुए न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि उन्होंने पूरे मैच में भारत को दबाव में बनाये रखा। 

भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 110 रन ही बना सकी। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने दो विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। 

यह भी पढ़ें- लाइव स्ट्रीमिंग इंग्लैंड बनाम श्रीलंका T20 वर्ल्ड कप: देखें ENG vs SL मुकाबला LIVE Online On Hotstar

विलियमसन ने मैच के बाद कहा ,‘‘ हर मैच से पहले रणनीति बनाई जाती है। भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ हरफनमौला प्रदर्शन से यह जीत मिली। हमने पूरे मैच में उन्हें दबाव में रखा और हमारे सलामी बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।’’ 

उन्होंने अपने गेंदबाजी आक्रमण की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘ हमारे पास दो अच्छे स्पिनर है और गेंदबाजों ने एक ईकाई के रूप में प्रभावित किया। ईश सोढी सीमित ओवरों के क्रिकेट का शानदार गेंदबाज है और इन हालात में स्पिनर काफी उपयोगी साबित हो रहे हैं।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल