1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2021 : न्यूजीलैंड के इस घातक गेंदबाज की हुई चांदी, बैंगलोर ने मोटी रकम देकर किया शामिल

IPL 2021 : न्यूजीलैंड के इस घातक गेंदबाज की हुई चांदी, बैंगलोर ने मोटी रकम देकर किया शामिल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 18, 2021 06:25 pm IST,  Updated : Feb 18, 2021 07:04 pm IST

विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने न्यूजीलैंड के धाकड़ तेज गेंदबाज काइल जैमिसन को अपनी टीम में शामिल किया है।

kyle Jamieson- India TV Hindi
kyle Jamieson Image Source : GETTY

दुनिया की सबसे बड़ी टी20 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 की नीलामी चेन्नई में जारी है। जहां टूर्नामेंट की आठों टीमें अपनी - अपनी टीम को मजबूत बनाने के लिए चुनिंदा खिलाड़ियों पर पैसे लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल कर रही हैं। इसी बीच विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने न्यूजीलैंड के धाकड़ तेज गेंदबाज काइल जैमिसन को अपनी टीम में शामिल किया है। 

गौरतलब है कि 75 लाख के बेस प्राइज वाले जेमिसन पर दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच बिडिंग शुरू हुई। जिसके बाद बीच में पंजाब किंग्स ने भी बोली लगाना शुरू किया। इस तरह जेमिसन का प्राइस बढ़ता गया और अंत में बैंगलोर ने उन्हें 15 करोड़ की मोटी रकम देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया है। 

उनके अलावा आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशैन और उनके हमवतन बेन कटिंग अनसोल्ड रहे। इंग्लैंड के ऑलराउंडर टॉम कुरैन को दिल्ली कैपिटल्स ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये था।

उनके अलावा आस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मोइसिस हेनरिक्स को पंजाब किंग्स ने 4.20 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा। हेनरिक्स का बेस प्राइस एक करोड़ रुपये था।

भाातीय तेज गेंदबाज वरूण एरॉन भी अनसोल्ड रहे जबकि उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल