1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट के साथ वेस्टइंडीज के लिए वनडे और टी-20 में भी खेलना चाहते हैं जेसन होल्डर

टेस्ट के साथ वेस्टइंडीज के लिए वनडे और टी-20 में भी खेलना चाहते हैं जेसन होल्डर

 Edited By: Bhasha
 Published : May 07, 2020 01:29 pm IST,  Updated : May 07, 2020 01:29 pm IST

जेसन होल्डर पिछले पांच सालों से टेस्ट टीम के कप्तान हैं, इसके अलावा 86 वनडे में भी टीम की कप्तानी संभाल चुके हैं। 

Jason Holder,  West Indies cricket- India TV Hindi
Jason Holder Image Source : GETTY IMAGE

वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने कहा कि वह भले ही टेस्ट टीम की कप्तानी संभाल रहे हों लेकिन एक प्रारूप में नहीं बंधना चाहते और खेल के सभी तीनों प्रारूपों में नाम कमाने के लिये प्रतिबद्ध हैं। होल्डर ने ‘विंडीजक्रिकेट डाट काम’ से कहा, ‘‘मैं खुद को समेटना नहीं चाहता और एक प्रारूप में ही खुद को बांधना नहीं चाहता। ’’ 

वह पिछले पांच सालों से टेस्ट टीम के कप्तान हैं, इसके अलावा 86 वनडे में भी टीम की कप्तानी संभाल चुके हैं। 

होल्डर ने कहा, ‘‘हां, मैं टेस्ट टीम का कप्तान हूं लेकिन मेरा मुख्य केंद्र वेस्टइंडीज क्रिकेट रहा है और वो भी सभी तीनों प्रारूपों में, महज टेस्ट क्रिकेट में नहीं। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वेस्टइंडीज क्रिकेट कई अलग अलग तरीकों से काफी विविध है और बतौर खिलाड़ी हमें समझना होगा कि हममें से प्रत्येक को इसमें अपनी भूमिका निभानी होगी। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल