1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मैदान पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर फंसे जॉनी बेयरस्टो, आईसीसी ने सुनाई ये सजा

मैदान पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर फंसे जॉनी बेयरस्टो, आईसीसी ने सुनाई ये सजा

 Reported By: IANS
 Published : Nov 11, 2019 07:38 pm IST,  Updated : Nov 11, 2019 07:38 pm IST

इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अभद्र भाषा के इस्तेमाल के कारण फटकार लगाई है। 

Jonny Bairstow, England Cricketer, Eng vs NZ, NZ vs ENG, New Zealand vs England, ICC, ECB- India TV Hindi
इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अभद्र भाषा के इस्तेमाल के कारण फटकार लगाई है।  Image Source : GETTY IMAGES

दुबई। इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अभद्र भाषा के इस्तेमाल के कारण फटकार लगाई है। आईसीसी द्वारा जारी बयान के मुताबिक, बोर्ड ने बेयरस्टो को उसकी आचार संहिता के नियम के लेवल-1 का उल्लंघन करने के कारण एक नकारात्मक अंक भी दिया है।

बेयरस्टो ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को ऑकलैंड में खेले गए सीरीज के पांचवें और आखिरी टी-20 मैच में यह हरकत की थी। उन्हें आईसीसी के अनुच्छेद 23 का उल्लंघन किया था जिसमें अंतर्राष्ट्रीय मैच में खिलाड़ी से अभद्र भाषा का इस्तेमाल शामिल है।

पारी के सातवें ओवर में बेयरस्टो ने कुछ गलत कहा जो सटम्प माइक में सुना जा सकता है। मैच के बाद इस बल्लेबाज ने अपनी गलती मानी और साथ ही मैच रेफरी एंडी पायक्रॉप्ट द्वारा दी गई सजा को स्वीकार कर लिया इसलिए किसी तरह की आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

बेयरस्टो पर यह आरोप मैदानी अंपायर व्यान नाइट और क्रिस गफाने तथा तीसरे अंपायर क्रिस्टोफर ब्राउन और चौथे अंपायर शॉन हेग ने लगाए थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल