
जाधव के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी-
मनीष के बाद एक छोर पर जम चुके केदार जाधव ने अचानक तेवर बदला औऱ आक्रामक बल्लेबाजी शुरु कर दी जाधव ने अपनी शानदार शतकीय पारी में 87 गेंदो का सामना कर 12 चौके और एक छक्का लगाया। केदार जाधव के पहले अंतरराष्ट्रीय शतक की मदद से भारत ने तीसरे और आखिरी एक दिवसीय क्रिकेट मैच में जिम्बाब्वे को 83 रन से हराकर सीरीज 3-0 से जीत ली।
जाधव ने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए नाबाद 105 रन बनाये जिसकी मदद से भारत ने शीर्षक्रम के पतन से उबरते हुए पांच विकेट पर 276 रन बनाए। केदार ने यह छक्का आखिरी ओवर के पांचवी गेंद पर लगाकर अपना शतक पूरा किया। जाधव ने छक्का आखिरी ओवर के पांचवी गेंद पर लगाया था।