1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PSL 2020 : बाबर आजम की दमदार पारी से पहली बार चैम्पियन बनी कराची किंग्स

PSL 2020 : बाबर आजम की दमदार पारी से पहली बार चैम्पियन बनी कराची किंग्स

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 18, 2020 10:15 am IST,  Updated : Nov 18, 2020 10:21 am IST

पीएसएल के पांचवें सीजन का खिताब इमाद वसीम की कप्तानी वाली कराची किंग्स ने अपने नाम किया है।

Babar Azam- India TV Hindi
Babar Azam Image Source : TWITTER- @THEPSLT20

कोरोना महामारी के बीच आईपीएल यानि इंडियन प्रीमीयर लीग के बाद अब पाकिस्तान सुपर लीग ( पीएसएल ) का भी समापन हो चुका है। जिसमें इस लीग को नया चैम्पियन मिला है। पीएसएल के पांचवें सीजन का खिताब इमाद वसीम की कप्तानी वाली कराची किंग्स ने अपने नाम किया है। फ़ाइनल मुकाबले में बाबर ने 49 गेंदों में बेहतरीन 63 रनों की पारी खेल टीम को पहली बार खिताब जिताया। 

पाकिस्तान के कराची स्थित नेशनल स्टेडियम में पहली बार फ़ाइनल में पहुंची लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच मैच खेला गया। जिसमें लाहौर के कप्तान सोहेल अख्तर ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस तरह लाहौर की टीम ने तमीम इकबाल की 35 रनों की पारी के चलते 20 ओवर में कराची को साधारण सा 135 रनों का लक्ष्य दिया। 

इस तरह 135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कराची किंग्स की टीम ने अच्छी शुरुआत हासिल की। बाबर आजम ने 49 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 63 रन की पारी खेली और टीम को 18।4 ओवर में 5 विकेट रहते जीत दिलाई। जिसके चलते कराची किंग्स ने पहली बार 5वें सीजन में पाकिस्तान सुपर लीग का खिताब अपने नाम किया। 

ये भी पढ़ें - शाकिब अल हसन को जान से मारने की धमकी देने वाला व्यक्ति हुआ गिरफ्तार

वहीं बाबर आजम को इस टूर्नामेंट के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला है, जबकि टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया है। बाबर ने पीएसएल 2020 में 59.12 के औसत से 473 रन बनाए हैं। वहीं बेस्ट गेंदबाज का खिताब पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के नाम रहा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल