1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के खिलाफ अनुकूल होना ही अहम होगा: ख्वाजा

भारत के खिलाफ अनुकूल होना ही अहम होगा: ख्वाजा

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 21, 2019 10:18 pm IST,  Updated : Feb 21, 2019 10:18 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा का मानना है कि भारत के खिलाफ सीमित ओवर की श्रृंखला के दौरान अनुकूलन क्षमता अहम साबित होगी और कहा कि वे देश में खेलने के बीते अनुभव से सीख लेने की कोशिश करेंगे। 

Usman Khawaja- India TV Hindi
Usman Khawaja Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा का मानना है कि भारत के खिलाफ सीमित ओवर की श्रृंखला के दौरान अनुकूलन क्षमता अहम साबित होगी और कहा कि वे देश में खेलने के बीते अनुभव से सीख लेने की कोशिश करेंगे। ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत दौरे की शुरूआत रविवार को विशाखापत्तनम में पहले ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से करेगी और ख्वाजा का मानना है कि विकेट बल्लेबाजी के लिये अच्छा होगा। 

ख्वाजा भारत में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिये इंडियन प्रीमियर लीग में छह मैच खेल चुके हैं जो अब भंग हो चुकी है।

 
उन्होंने कहा,‘‘मैं उस टी20 (विश्व कप) में खेला था और विकेट सचमुच ही बहुत अच्छा था।’’
 
ख्वाजा इस समय हैदराबाद में हैं और उन्होंने कहा,‘‘मेरे हिसाब से धर्मशाला का विकेट थोड़ा ज्यादा स्पिन हुआ था, मोहाली और बेंगलुरू में विकेट बल्लेबाजी के लिये काफी अच्छा था।’’
 
उन्होंने कहा,‘‘आपको यहां जिस भी सतह पर खेलने को मिलेगा, आपको उसके अनुकूल होना होगा। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों ने बीते समय में भारत में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है इसलिये मुझे लगता है कि हमें उस अनुभव से मदद मिल सकती है। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल