1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सर्जरी करवाते हुए हार्दिक पांड्या ने पहनी ऐसी घड़ी जिसे खरीदने के लिए है 8 साल लंबी वेटिंग लिस्ट

सर्जरी करवाते हुए हार्दिक पांड्या ने पहनी ऐसी घड़ी जिसे खरीदने के लिए है 8 साल लंबी वेटिंग लिस्ट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 06, 2019 08:41 pm IST,  Updated : Oct 06, 2019 10:19 pm IST

फूड ऐप जमैटो के उत्पादक उपाध्यशक्ष राहुल गंजों ने जब हार्दिक पांड्या की यह तस्वीर देखी तो वो हैरान हो गए। दरअसल, हार्दिक ने इस तस्वीर में जो घड़ी पहन रखी है उसे खरीदने के लिए लगभग 8 साल लंबी वेटिंग लिस्ट है।

हार्दिक पांड्या- India TV Hindi
हार्दिक पांड्या Image Source : @HARDIKPANDYA7/TWITTER

टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या अपने महंगे शौक के लिए अकसर चर्चाओं में रहते हैं कभी वो अपने महंगे कपड़ों की वजह से सुर्खियां बटौरते हैं तो कभी जूतों से। लेकिन अब वो अपनी महंगी घड़ी की वजह से चर्चा में है। 

दरअसल, हाल ही में उन्होंने लंदन में अपनी पीठ की सर्जरी करवाई जिसके पूरा होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने चाहने वालों को बताया कि सर्जरी सफलतापूर्वक हो गई है और वो एकदम ठीक है।

फूड ऐप जमैटो के उत्पादक उपाध्यशक्ष राहुल गंजों ने जब हार्दिक पांड्या की यह तस्वीर देखी तो वो हैरान हो गए। दरअसल, हार्दिक ने इस तस्वीर में जो घड़ी पहन रखी है उसे खरीदने के लिए लगभग 8 साल लंबी वेटिंग लिस्ट है।

राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा "मैं मदद तो नहीं कर सकता, लेकिन ऐसा लग रहा है कि हार्दिक ने सर्जरी के दौरान पाटेक फिलिप नॉटिलस की घड़ी पहनी हुई है। इसस घड़ी में वेटलिस्ट पर पाने के लिए 8 साल की वेटलिस्ट है!"

हार्दिक ने राहुल को इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा "तुम्हें घड़ियों की अच्छी जानकारी है।"

उल्लेखनीय है, हार्दिक पांड्या के चोटिल होने से टीम इंडिया को उनकी कमी महसूस हो रही है, लेकिन अटकलें लगाई जा रही है कि पांड्या 3-4 महीने में ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं और आईपीएल और टी20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर फैन्स उन्हें खेलता देख सकेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल