1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: न्यूजीलैंड से हार के बाद प्लेसिस का बड़ा बयान, "जीत के लिए चाहिए थे कुछ और रन"

World Cup 2019: न्यूजीलैंड से हार के बाद प्लेसिस का बड़ा बयान, "जीत के लिए चाहिए थे कुछ और रन"

 Reported By: IANS
 Published : Jun 20, 2019 01:19 pm IST,  Updated : Jun 20, 2019 01:20 pm IST

प्लेसिस की टीम को बुधवार को अपने छठे मुकाबले में चार विकेट से हार मिली। वह इस मैच में 49 ओवर में 241 रन बनाने में सफल रही जबकि किवी टीम ने कप्तान केन विलीयमसन के शतक की बदौलत चार विकेट शेष रहते जीत हासिल कर ली।

 फाफ डु प्लेसिस- India TV Hindi
 फाफ डु प्लेसिस, कप्तान साउथ अफ्रीका  Image Source : GETTY IMAGES

बर्मिघम। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस का कहना है कि न्यूजीलैंड के साथ हुए विश्व कप मुकाबले में उनकी टीम निर्धारित स्कोर से कम से कम बीस रन पीछे रह गयी। 

प्लेसिस की टीम को बुधवार को अपने छठे मुकाबले में चार विकेट से हार मिली। वह इस मैच में 49 ओवर में 241 रन बनाने में सफल रही जबकि किवी टीम ने कप्तान केन विलियम्सन के शतक की बदौलत चार विकेट शेष रहते जीत हासिल कर ली।

मैच के बाद प्लेसिस से कहा, "हम निर्धारित स्कोर से बीस रन पीछे रह गए। हम लक्ष्य 250-270 रन था। साथ ही हम उम्मीद के मुताबिक गेंदबाजी नहीं कर सके। छह विकेट निकालने के बाद हमें वापसी की उम्मीद थी लेकिन हम सही दिशा और लम्बाई के साथ गेंदबाजी नहीं कर सके।"

बता दें कि मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी चुनी थी. जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका 6 विकेट के नुक्सान पर 241 रन ही बना पाई। जवाब में रनों का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम से कप्तान केन विलियम्सन की शतकीय और कॉलिन डी ग्रैंडहोम की अर्धशतकीय पारी के दम पर टीम को मैच जीता दिया। इस हार के बाद दक्षिण अफ्रीका का आगे का सफर लगभग नामुमकिन हो गया है जबकि किवी टीम का आगे जाना लगभग तय हो गया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल