1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. MI vs PBKS: पंजाब किंग्स ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, अर्जुन तेंदुलकर से जोफ्रा आर्चर तक सभी को जमकर पीटा

MI vs PBKS: पंजाब किंग्स ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, अर्जुन तेंदुलकर से जोफ्रा आर्चर तक सभी को जमकर पीटा

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Apr 22, 2023 10:15 pm IST,  Updated : Apr 22, 2023 10:15 pm IST

IPL 2023, MI vs PBKS: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2023 के 31वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को जमकर पीटा और रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई के लिए दूसरा सबसे महंगा ओवर फेंका।

MI vs PBK, arjun tendulkar, Jofra Archer- India TV Hindi
IPL 2023, MI vs PBKS: मैच में बने कई रिकॉर्ड Image Source : IPLT20.COM, TWITTER

IPL 2023, MI vs PBKS: पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2023 के 31वें मुकाबले में 214 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। पंजाब का स्कोर एक वक्त 14 ओवर में 105 रन था। उसके बाद अंतिम 6 ओवर में टीम ने 109 रन बनाए। इस दौरान पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन के साथ हरप्रीत भाटिया और जीतेश शर्मा ने मिलकर मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। इस दौरान इन तीनों ने जोफ्रा आर्चर से लेकर अर्जुन तेंदुलकर, जेसन बेहरेनडार्फ और कैमरून ग्रीन तक, सभी गेंदबाजों को खूब पीटा। आखिरी 6 ओवरों में आईपीएल इतिहास का यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा।

साथ ही पंजाब किंग्स का मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में भी यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा। पांचवें विकेट के लिए सैम करन और हरप्रीत भाटिया ने 48 गेंदों पर 92 रनों की पार्टनरशिप की। यह पंजाब के लिए आईपीएल में पांचवें विकेट की दूसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप भी रही। इसके अलावा पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज जीतेश शर्मा ने पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल में कम से कम 25 मिनट बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने 7 गेंदों पर 25 रन 357.14 के स्ट्राइक रेट से ठोके। अब अगर मुंबई की बात करें तो अर्जुन तेंदुलकर ने आज मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल का दूसरा सबसे महंगा ओवर फेंका।

अर्जुन तेंदुलकर
Image Source : IPLT20.COMअर्जुन तेंदुलकर

अर्जुन तेंदुलकर का अनचाहा रिकॉर्ड (MI के लिए IPL में सबसे महंगे ओवर)

  • 35 - डैनियल सैम्स vs KKR, पुणे 2022
  • 31 - अर्जुन तेंदुलकर vs PBKS, मुंबई WS (इस मैच में)
  • 28 - पवन सुयाल vs RCB, मुंबई WS 2014
  • 28 - अल्जारी जोसेफ vs RR, मुंबई WS 2019
  • 28 - मिचेल मैक्लेनागेन vs PBKS, इंदौर 2017

पंजाब किंग्स ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

सैम करन
Image Source : PTIसैम करन

एक पारी में PBKS के लिए सर्वाधिक स्ट्राइक रेट (कम से कम 25 मिनट क्रीज पर)

  • 357.14 - 25(7) - जीतेश शर्मा vs MI, मुंबई WS 2023 (इसी मैच में)
  • 344.44 - 31(9) - भानुका राजापक्षे vs KKR, मुंबई WS 2022
  • 318.75 - 51(16) - केएल राहुल vs DC, मोहाली 2018
  • 312.50 - 25*(8) - निकोलस पूरन vs RR, शारजाह 2020

IPL के आखिरी 6 ओवर में सबसे ज्यादा रन

  • 126- RCB vs GL, बेंगलुरू 2016
  • 109- PBKS vs MI, मुंबई WS (इसी मैच में)
  • 104- MI vs PBKS, अबु धाबी 2020

PBKS के लिए IPL में 5वें विकेट की सबसे बड़ी पार्टनरशिप

  • 130 नाबाद- डेविड मिलर और राजगोपाल सतीश vs RCB, मोहाली 2013
  • 92- सैम करन और हरप्रीत भाटिया vs MI, मुंबई WS (इसी मैच में)
  • 79 नाबाद- ग्लेन मैक्सवेल और डेविड मिलर vs RPS, इंदोर 2017
  • 75- कुमार संगकारा और इरफान पठान vs RR, केपटाउन 2009

सैम करन और हरप्रीत भाटिया
Image Source : IPLT20.COMसैम करन और हरप्रीत भाटिया

MI के खिलाफ पंजाब के सबसे बड़े टोटल

  • 230/3- मुंबई WS, 2017
  • 214/8- मुंबई WS, 2023 (इसी मैच में)
  • 198/4- इंदोर, 2017
  • 198/5- पुणे, 2022
  • 197/4- मुंबई WS, 2019

यह भी पढ़ें:-

अर्जुन तेंदुलकर की खतरनाक यॉर्कर से चौंक गया पंजाब का यह बल्लेबाज, वानखेड़े में झटका पहला विकेट

अर्जुन तेंदुलकर के नाम दर्ज हुआ बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, एक ओवर में लुटा दिए 30 से ज्यादा रन

मोहित शर्मा की चार गेंदों में गिरे 4 विकेट, फिर भी नहीं हुई हैट्रिक; जानें आखिरी ओवर का पूरा रोमांच

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल