1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. मुंबई इंडियंस के वर्ल्ड क्लास अटैक में अपनी जगह बनाना चाहते हैं नाथन कूल्टर नाइल

मुंबई इंडियंस के वर्ल्ड क्लास अटैक में अपनी जगह बनाना चाहते हैं नाथन कूल्टर नाइल

 Reported By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 11, 2020 11:06 pm IST,  Updated : Sep 11, 2020 11:06 pm IST

कूल्टर नाइल ने कहा,‘‘मुंबई के पास विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं। मैं टीम में जगह बनाने की कोशिश कर रहा हूं। ये विकेट मेरी गेंदबाजी के अनुकूल है और मुझे खुद पर भरोसा है।’’

Nathan Coulter Nile is Ready to find place in world class Mumbai Indians attack- India TV Hindi
Nathan Coulter Nile is Ready to find place in world class Mumbai Indians attack Image Source : MUMBAI INDIANS

अबुधाबी। मुंबई इंडियंस के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल ने कहा है कि यूएई के विकेट उनकी गेंदबाजी के अनुकूल है और उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र में बल्ले और गेंद दोनों के जौहर दिखाने की उम्मीद है। 

कोरोना वायरस महामारी के बढते मामलों के कारण आईपीएल का 13वां सत्र यूएई में दुबई, अबुधाबी और शारजाह में खेला जा रहा है। 

ये भी पढ़ें - केविन पीटरसन ने सीएसए पर दी अपनी प्रतिक्रिया कहा, 'यह हॉरर शो क्रिकेट को खत्म कर रहा है'

कूल्टर नाइल ने टीम के ट्विटर हैंडिल पर साझा किये गए वीडियो में कहा,‘‘मुंबई के पास विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं। मैं टीम में जगह बनाने की कोशिश कर रहा हूं। ये विकेट मेरी गेंदबाजी के अनुकूल है और मुझे खुद पर भरोसा है।’’ 

कूल्टर नाइल 2013 में भी मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे लेकिन तब ज्यादा मैच खेलने के मौके नहीं मिले। पिछले साल नीलामी में उन्हें टीम ने आठ करोड़ रूपये में खरीदा।

ये भी पढ़ें - तोक्यो ओलंपिक के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता: थॉमस बाक

बता दें, आईपीएल 2020 का आगाज 19 सितंबर से में गत विजेता मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाले पहले मैच से होने जा रहा है। इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान सभी खिलाड़ी और स्टाफ बायो बबल के अंदर रहेंगे।

कोरोनावायरस ने कुछ समय पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप में दस्तक दी थी। इस महामारी की चपेट में सीएसके के स्टार गेंदबाज दीपक चहर समेत 13 सदस्य आए थे। हालांकि अब दीपक इस बीमारी को मात देकर शुक्रवार से बीसीसीआई की इजाजत के बाद टीम के साथ जुड़ गए हैं।

ये भी पढ़ें - IPL 2020 : जोंटी रोड्स को फील्डिंग की कोचिंग देते दिखे मयंक अग्रवाल, देखें वीडियो

बीसीसीआई ने आईपीएल का शेड्यूल जारी कर दिया है, लेकिन अभी तक उन्होंने प्लेऑफ की तारीख और वेन्यू का ऐलान नहीं किया है। उम्मीद है आईपीएल के बीच में वह इसका ऐलान करेंगे। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल