RCB vs KXIP Highlights Kings Xi Punjab VS Royal Challengers Bangalore cricket score ball by ball updates from Dubai
इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के छठे मुकाबले में आज किंग्स इलेवन पंजाब का सामना विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के साथ है। किंग्स इलेवन पंजाब को उसके पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों रोमांचक मुकाबले में हार मिली थी। दोनों टीमों के बीच इस मैच का नतीजा सुपरओवर में निकला था।वहीं आरसीबी की टीम ने अपने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को मात देकर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की थी। ऐसे में कप्तान विराट कोहली चाहेंगे कि वह इस मैच में भी अपने विजय अभियान को जारी रखें।
इसके अलावा पंजाब की टीम इस मैच में जीत से कम कुछ नहीं चाहेगी। साथ ही वह पिछले मैच में की गई अपनी गलतियों को सुधार कर मैदान पर उतरना चाहेगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।
टीमें-
आरसीबी - देवदत्त पडिक्कल, एरोन फिंच, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, शिवम दूबे, जोशुआ फिलिप (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, उमेश यादव, डेल स्टेन, युजवेंद्र चहल।
किंग्स XI पंजाब- लोकेश राहुल (विकेटकीपर / कप्तान), मयंक अग्रवाल, करुण नायर, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, सरफराज खान, जेम्स नीशम, मोहम्मद शमी, मुरुगन अश्विन, शेल्डन कॉटरेल, रवि बिश्नोई।
KXIP 206/3 (20.0)
RCB 109/10 (17.0)