1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. GT vs PBKS Dream 11 Prediction, IPL 2022: इन खिलाड़ियों पर फैंटेसी टीम में खेल सकते हैं दांव, यह हैं संभावित Playing 11

GT vs PBKS Dream 11 Prediction, IPL 2022: इन खिलाड़ियों पर फैंटेसी टीम में खेल सकते हैं दांव, यह हैं संभावित Playing 11

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : May 03, 2022 01:15 pm IST,  Updated : May 03, 2022 01:15 pm IST

गुजरात टाइटंस आईपीएल 2022 में दूसरी बार पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। इस सीजन पिछली बार जब वे एक-दूसरे के खिलाफ खेले थे, तब गुजरात ने पंजाब को 6 विकेट से हराया था।  

आज की ड्रीम 11 टीम में...- India TV Hindi
आज की ड्रीम 11 टीम में शिखर धवन और राहुल तेवतिया को लेना ना भूलें Image Source : IPL

Highlights

  • गुजरात और पंजाब के बीच IPL 2022 का 48वां मुकाबला
  • आज की फैंटेसी टीम में शिखर धवन और राहुल तेवतिया को लेना ना भूलें
  • पिछली भिड़ंत में राहुल तेवतिया ने आखिरी दो गेंद पर छक्का लगाकर गुजरात को जीत दिलाई थी

IPL 2022 के 48वें मैच में 3 मई को मुंबई के डॉ. डी वाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात टाइटंस का सामना पंजाब किंग्स से होना है। गुजरात आईपीएल के इस सीजन में दूसरी बार पंजाब से भिड़ेगी। पिछली बार जब वे भिड़े थे, तब टाइटंस ने पंजाब को 6 विकेट से हराया था। पंजाब फिलहाल आईपीएल 2022 की अंक तालिका में 8वें स्थान पर है, जबकि गुजरात टाइटंस पहले स्थान पर काबिज है। 

गुजरात ने इस सीजन अब तक नौ मैच खेले। इनमें से वह सिर्फ 1 बार हारी है और 8 मैच जीती है। वहीं पंजाब ने भी अब तक 9 मैच ही खेले हैं, लेकिन वह 4 मैच जीतने में सफल रही है और पांच में उसे हार मिली है। गुजरात ने अपना पिछला मैच आरसीबी के खिलाफ खेला था। उस मैच में भी हार्दिक पंड्या की टीम 6 विकेट से जीती थी। उधर पंजाब किंग्स को अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

आइए अब जानते हैं कि आज के मुकाबले में आप अपनी फैंटेसी टीम में किन 11 खिलाड़ियों को शामिल कर सकते हैं। आज हम आपको दो विकल्प देंगे आप दो टीम भी बना सकते हैं और दो में से किसी एक विकल्प की टीम को भी चुन सकते हैं। दोनों टीमें इस प्रकार हैं:-

Dream 11 टीम नंबर 1

विकेटकीपर: रिद्धिमान साहा। बल्लेबाज: शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, हार्दिक पंड्या (कप्तान), डेविड मिलर। ऑलराउंडर: लियाम लिविंगस्टोन (उपकप्तान), राहुल तेवतिया। गेंदबाज: राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

Live Streaming IPL 2022, GT vs PBKS: कब, कहां और कैसे देखें गुजरात और पंजाब के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

Dream 11 टीम नंबर 2

विकेटकीपर: जॉनी बेयरस्टो/भनुका राजापक्षे। बल्लेबाज: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या, डेविड मिलर। ऑलराउंडर: लियाम लिविंगस्टोन, राहुल तेवतिया। गेंदबाज: राहुल चाहर (उपकप्तान), संदीप शर्मा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

आज के मैच की संभावित प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स (PBKS): शिखर धवन, मयंक अग्रवाल (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, संदीप शर्मा, अर्शदीप सिंह।

 
गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी, यश दयाल।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल