1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलियन ओपन के प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंचे राफेल नडाल, दिमित्रोव और स्वितोलिना

ऑस्ट्रेलियन ओपन के प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंचे राफेल नडाल, दिमित्रोव और स्वितोलिना

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 19, 2018 06:03 pm IST,  Updated : Jan 19, 2018 06:03 pm IST

महिलाओं के मुकाबले में स्वितोलिना ने मार्टा कोस्तयूक को एकतरफा मुकाबले में हराया।

राफेल नडाल- India TV Hindi
राफेल नडाल

विश्व रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज राफेल नडाल के साथ ग्रिगोर दिमित्रोव और एलिना स्वितोलिना ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन के अंतिम 16 में पहुंच गये। स्पेन के नडाल ने 28वीं वरीयता प्राप्त दामिर जमहर को एक घंटे 50 मिनट चले मुकाबले में 6-1, 6-3, 6-1 से शिकस्त देकर घुटने की चोट से उबर कर फार्म में आने का संकेत दिया। 

जीत के बाद नडाल ने कहा, ‘मेरा पूरा ध्यान मैच पर था। मैं इस नतीजे से काफी खुश हूं। रविवार को मुझे एक और मौका मिलेगा।’ क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की करने के लिये नडाल का को 24वीं वरीयता वाले अर्जेंटिनी खिलाड़ी डिएगो श्वार्जमैन को हराना होगा। टूर्नामेंट में तीसरी वरीयता प्राप्त दिमित्रोव का सामना सेमीफाइनल में नडाल से हो सकता है। दूसरे दौर के मैच में पांच सेट के मुकाबले में क्वालीफायर खिलाड़ी से पार पाने वाले दिमित्रोव ने भीषण गर्मी में रूस के उभरते हुये खिलाड़ी आंद्रे रूबलेव को 6-3, 4-6, 6-4, 6-4 से मात दी। 

प्री-क्वार्टरफाइनल में उनका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस और फ्रांस के अनुभवी जो-विलफ्रेड सोंगा के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। महिलाओं के मुकाबले में चौथी वरीयता प्राप्त स्वितोलिना ने भी 15 साल की खिलाड़ी मार्टा कोस्तयूक को एकतरफा मुकाबले 6-2, 6-2 से शिकस्त दी। 1996 में मार्टिना हिंगिस के बाद यूक्रेन की कोस्तयूक 15 साल की उम्र में इस ओपन के तीसरे दौर में पहुंचने वाली दूसरी खिलाड़ी हैं। विश्व रैंकिंग में 81वें स्थान पर काबिज पेट्रा मार्टिक ने अपने 27वें जन्मदिन का जश्न अंतिम 16 में पहुंच कर मनाया। उन्होंने थाईलैंड की क्वालीफायर खिलाड़ी को 6-3, 3-6, 7-5 से पराजित किया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल