1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Australian Open 2021 : टूर्नामेंट में हुआ बड़ा उलटफेर, पिछली बार की चैम्पियन केनिन हुई बाहर

Australian Open 2021 : टूर्नामेंट में हुआ बड़ा उलटफेर, पिछली बार की चैम्पियन केनिन हुई बाहर

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 11, 2021 11:44 am IST,  Updated : Feb 11, 2021 11:44 am IST

पहले दौर में जीत के बाद ही केनिन ने कहा था कि पहली बार ग्रैंडस्लैम में बतौर गत विजेता खेलते समय वह कितनी नर्वस है और इस मैच में वह नजर भी आया।

Sofia Kenin- India TV Hindi
Sofia Kenin Image Source : GETTY

मेलबर्न| गत चैम्पियन सोफिया केनिन को ऑस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे ही दौर में केया कानेपी के हाथों 3-6, 2-6 से पराजय झेलनी पड़ी। पहले दौर में जीत के बाद ही केनिन ने कहा था कि पहली बार ग्रैंडस्लैम में बतौर गत विजेता खेलते समय वह कितनी नर्वस है और इस मैच में वह नजर भी आया।

वहीं 65वीं रैंकिंग वाली कानेपी का यह सातवां ग्रैंडस्लैम क्वार्टर फाइनल है। ऑस्ट्रेलियाई ओपन में वह पहली बार अंतिम आठ में पहुंची है। अन्य मैचों में शीर्ष वरीयता प्राप्त एशले बार्टी ने ऑस्ट्रेलिया की ही डारिया गावरिलोवा को 6-1, 7-6 से मात दी। 

ये भी पढ़ें - क्या मजहब के आधार पर वसीम जाफर ने किया उत्तराखंड टीम में खिलाड़ियों का चयन? खुद दिया ये जवाब

दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी कैरोलिना प्लिसकोवा ने अमेरिका की डेनियेले कोलिंस को 7-5, 6-2 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई। अमेरिका की शेल्बी रोजर्स ने क्वालीफायर ओल्गा डानिलोविच को 6 -2, 6-3 से हराकर पहली बार यहां तीसरे दौर में प्रवेश किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल