1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कार्लोस पेना ने पेशेवर फुटबाल को अलविदा कहा

कार्लोस पेना ने पेशेवर फुटबाल को अलविदा कहा

 Reported By: IANS
 Published : Apr 09, 2020 10:37 pm IST,  Updated : Apr 09, 2020 10:38 pm IST

कार्लोस पेना ने गुरुवार को पेशेवर फुटबाल से संन्यास लेने की घोषणा की। स्पेन के रहने वाले 36 साल के इस खिलाड़ी ने अंतिम दो सीजन एफसी गोवा के लिए खेले और टीम को पहली बार इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का खिताब दिलाने में मदद की।

 कार्लोस पेना ने...- India TV Hindi
 कार्लोस पेना ने पेशेवर फुटबाल को अलविदा कहा Image Source : ISL

पणजी| कार्लोस पेना ने गुरुवार को पेशेवर फुटबाल से संन्यास लेने की घोषणा की। स्पेन के रहने वाले 36 साल के इस खिलाड़ी ने अंतिम दो सीजन एफसी गोवा के लिए खेले और टीम को पहली बार इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का खिताब दिलाने में मदद की।

पिछले सीजन गोवा आईएसएल में टेबल पर पहले स्थान पर थी और इसी के कारण वह एएफसी चैम्पियंस लीग के ग्रुप दौर में जगह बनाने वाली भारत की पहली टीम बनी थी। बीते दो सीजन में कार्लोस ने गोवा के लिए 43 मैच खेले। वह टीम के डिफेंस का अहम हिस्सा थे।

अपने संन्यास पर कार्लोस ने कहा, "बीते दो सीजन भारत और एफसी गोवा में रहना मेरे लिए शानदार था। मैं गोवा के लोगों का प्यार हर दिन पाकर खुश हूं। हमने मिलकर काफी कुछ हासिल किया है। मैं और मेरा परिवार भाग्यशाली थे कि हमें दो साल भारत में रहने का मौका मिला। मैं कहना चाहता हूं कि हम हमेशा से गोवा के रहेंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल