1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अमेरिका की कोको गौफ ने एमिलिया-रोमाग्ना ओपन खिताब जीता

अमेरिका की कोको गौफ ने एमिलिया-रोमाग्ना ओपन खिताब जीता

 Reported By: IANS
 Published : May 22, 2021 10:45 pm IST,  Updated : May 22, 2021 10:45 pm IST

दुनिया की 30वें नंबर की खिलाड़ी कोको को 48वीं रैंकिंग वाली चीनी खिलाड़ी की चुनौती से पार पाने में एक घंटे 14 मिनट का समय लगा।  

Cocoa Gough of America wins the Emilia-Romagna Open title- India TV Hindi
Cocoa Gough of America wins the Emilia-Romagna Open title Image Source : GETTY IMAGES

पारमा। अमेरिकी किशोरी कोको गॉफ ने शनिवार को पारमा में चीन की वांग कियांग को 6-1, 6-3 से हराकर एमिलिया-रोमाग्ना ओपन खिताब जीत लिया। यह गॉफ के करियर का दूसरा डब्ल्यूटीए एकल खिताब है।

दुनिया की 30वें नंबर की खिलाड़ी कोको को 48वीं रैंकिंग वाली चीनी खिलाड़ी की चुनौती से पार पाने में एक घंटे 14 मिनट का समय लगा।

अमेरिकी खिलाड़ी ने यहां अपने खिताब के रास्ते में केवल एक सेट गंवाया।

17 वर्षीय कोको ने पिछले एक पखवाड़े में इटली में क्ले कोर्ट पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। पिछले हफ्ते इटैलियन ओपन में सेमीफाइनल में भाग लेने के साथ ही इस सप्ताह खिताबी जीत हासिल की।

कोको ने अब टूर पर अपने पिछले 26 मैचों में से 20 जीते हैं । इसके विपरीत, कोको ने 2019 और 2020 में संयुक्त रूप से 21 मैच जीते थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल