1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अर्जेंटीना दौरे पर फॉर्म में लौटने का अच्छा मौका - हॉकी कप्तान रानी रामपाल

अर्जेंटीना दौरे पर फॉर्म में लौटने का अच्छा मौका - हॉकी कप्तान रानी रामपाल

 Reported By: IANS
 Published : Jan 17, 2021 06:56 am IST,  Updated : Jan 17, 2021 06:56 am IST

भारतीय टीम 17 जनवरी से मेजबान अर्जेटीना के खिलाफ आठ मैच खेलेगी। भारतीय महिला हॉकी टीम का करीब एक साल बाद उसका पहला अंतर्राष्ट्रीय दौरा होगा।

Rani Rampal- India TV Hindi
Rani Rampal Image Source : TWITTER- @IMRANIRAMPAL

ब्यूनस आयर्स| भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने कहा है कि अर्जेंटीना दौरे पर टीम का प्रमुख लक्ष्य अंतर्राष्ट्रीय हॉकी में अपने शीर्ष स्तर पर फिर से लौटना है। भारतीय महिला हॉकी टीम करीब एक साल बाद अपना पहला मैच रविवार को मेजबान अर्जेंटीना की जूनियर टीम से खेलेगी। हॉक इंडिया ने रानी के हवाले से कहा, "हम इस बात को समझते हैं कि हमने पिछले नौ-10 महीने से कोई भी अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है और इसलिए फिर से पूरानी लय में लौटने में थोड़ा समय लग सकता है।"

भारतीय टीम 17 जनवरी से मेजबान अर्जेटीना के खिलाफ आठ मैच खेलेगी। भारतीय महिला हॉकी टीम का करीब एक साल बाद उसका पहला अंतर्राष्ट्रीय दौरा होगा।

भारतीय टीम रविवार के बाद 19 जनवरी को भी मेजबान के जूनियर टीम से भिड़ेगी। इसके बाद वह 22 और 24 जनवरी को अर्जेंटीना की बी टीम से भिड़ेगी।

भारतीय महिला हॉकी टीम को इसके बाद 26, 28, 30 और 31 जनवरी को अर्जेंटीना की सीनियर टीम के साथ चार मैच खेलना है।

रानी ने कहा, "मुझे लगता है कि प्रतिस्पर्धी हॉकी को फिर से शुरू करने के मामले में यह दौरा हमारे लिए वास्तव में महत्वपूर्ण है। हमारे लिए यह काफी अहम साल है और ऐसी मजबूत टीमों के खिलाफ कड़ी मेहनत करके हम टोक्यो ओलंपिक के लिए बेहतर तैयारियों करने के अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ सकेंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल