1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारत ने मनीला में होने वाली बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप के लिए टीम का ऐलान किया

भारत ने मनीला में होने वाली बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप के लिए टीम का ऐलान किया

 Reported By: IANS
 Published : Jan 31, 2020 02:55 pm IST,  Updated : Jan 31, 2020 02:55 pm IST

भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने शुक्रवार को 11 से 16 फरवरी तक फिलिपींस की राजधानी मनीला में होने वाली बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी। 

भारत ने मनीला में होने...- India TV Hindi
भारत ने मनीला में होने वाली बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप के लिए टीम का ऐलान किया Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने शुक्रवार को 11 से 16 फरवरी तक फिलिपींस की राजधानी मनीला में होने वाली बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी। पुरुष खिलाड़ियों में विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले बी. साई प्रणीत, पूर्व वर्ल्ड नम्बर-1 किदाम्बी श्रीकांत बड़ा नाम हैं जबकि महिला टीम में अश्मिता चाहिला और मालविका बासोंद को मौका मिला है।

इसके अलावा पुरुष खिलाड़ियों में एचएस प्रणॉय, शुभांकर डे और लक्ष्य सेन को भी टीम में जगह मिली है। यह टूर्नामेंट ओलंपिक क्वालीफायर है। महिला खिलाड़ियों में चाहिला और बासोंद के अलावा गायत्री गोपीचंद, आकर्षी कश्यप को भी मौका मिला है। भारत की पुरुष टीम ने 2016 में हैदराबाद में आयोजित इस टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता था।

टीमें :-

पुरुष: बी. साई प्रणीत, किदाम्बी श्रीकांत, एचएस प्रणॉय, शुभांकर डे, लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, ध्रुव कपिला और एमआर अर्जुन।

महिला: अश्मिता चाहिला, आकर्षी कश्यप, मालविका बासोंद, गायत्री गोपीचंद, अश्विनी भट्ट, शिखा गौतम, रितुपर्णा पांडा और के. मनीषा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल