नई दिल्ली: नेपाल में आज भूकंप का जोरदार झटका महसूस किए गए। भूकंप से जानमाल के नुकसान की भी खबर है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.9 मापी गई। लोग डर के अपने- अपने घरों से बाहर निकल गए। भूकंप के झटके दो मिनट से अधक समय तक महसूस किया गए। पूरे नेपाल में मोबाइल सेवा बाधित हो गई है। भारी जानमाल के नुकसान की खबर मिल रही है। दोपहर 12:17 बजे भूकंप का झटका फिर से महसूस किया गया।
प्रक्रति जब गुस्सा हो कर अपना चेहरा दिखाती है तो विश्व का अंत करीब लगता है। ऐसा ही कुछ हुआ है नेपाल में भी।
भूकंप इतना ज़बरदस्त था कि इसके झटके दिल्ली से गुवाहाटी और श्रीनगर से जैपुर तक महसूस किए गए। यही नहीं, भूकंप के ऑफ्टर शॉक्स आधे घंटे तक महसूस किए गए।
एनडीएमए वाइस-चीफ ने कहा कि, "1950 के बाद से ऐसा भयानक भूकंप नहीं आया है। हिमालय के पास की जगहों में अगर 8 की तीव्रता से भूकंप आता हौ तो 8 से 9 लाख लोग अपनी जान गवां सकते हैं। "
देखें नेपाल में भूकंप की ताज़ा तस्वीरें:










