1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एनबीए सीजन को रद्द करने की खबरों को लेब्रोन जेम्स ने बताया बकवास

एनबीए सीजन को रद्द करने की खबरों को लेब्रोन जेम्स ने बताया बकवास

 Reported By: IANS
 Published : May 01, 2020 04:41 pm IST,  Updated : May 01, 2020 04:59 pm IST

जेम्स ने जोर देकर कहा कि जैसे ही खेलने के लिए माहौल सुरक्षित होता है, वैसे ही वह और उनकी टीम सीजन के दौरान खेलने और सीजन को खत्म करने के लिए तैयार है।

LeBron James in NBA season's- India TV Hindi
LeBron James told nonsense news of NBA season's cancellation Image Source : GETTY IMAGES

न्यूयॉर्क। एनबीए की टीम लॉस एंजेलिस लेकर्स के खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स ने कोरोनावायरस महामारी संकट को देखते हुए एनबीए सीजन को रद्द करने के इच्छुक अधिकारियों और एजेंटों की खबरों को बकवास बताया है। ऐसी खबरें आ रही है कि एनबीए के स्टाफ और खिलाड़ी सीजन को रद्द करना चाहते हैं। कोविड-19 महामारी के कारण 11 मार्च से ही एनबीए स्थगित है।

जेम्स ने जोर देकर कहा कि जैसे ही खेलने के लिए माहौल सुरक्षित होता है, वैसे ही वह और उनकी टीम सीजन के दौरान खेलने और सीजन को खत्म करने के लिए तैयार है।

जेम्स ने ट्विटर पर लिखा, " ऐसी रिपोर्ट देखने को मिली है कि अधिकारी और एजेंट सीजन को रद्द करना चाहते हैं? यह बिल्कुल भी सच नहीं है। मैं जानता हूं कि कोई भी ऐसा कहना नहीं चाहता है।"

ये भी पढ़ें - फेडरर के समर्थन में उतरे बोरिस बेकर, कहा एटीपी और डब्ल्यूटीए का विलय समय की मांग

उन्होंने कहा, " मैं तैयार हूं और मेरी टीम तैयार है। किसी को भी कुछ भी रद्द नहीं करना चाहिए। "

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल