1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL: एटीके मोहन बागान ने बेंगलुरु एफसी को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल की दौड़ से किया बाहर

ISL: एटीके मोहन बागान ने बेंगलुरु एफसी को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल की दौड़ से किया बाहर

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 27, 2022 11:03 pm IST,  Updated : Feb 27, 2022 11:03 pm IST

अपनी नौवीं जीत से कोलकाता की टीम 18 मैचों से 34 अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर बनी हुई है।

ATK Mohun Bagan, Bengaluru FC, Sports, Football - India TV Hindi
ATK Mohun Bagan vs Bengaluru FC Image Source : TWITTER/@INDSUPERLEAGUE

एटीके मोहन बागान ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में बेंगलुरु एफसी को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बनाए रखा है। इस हार से बेंगलुरु की टीम का अंतिम चार में पहुंचने का सपना टूट गया। कोच मार्को पेजैउओली की टीम 19 मैचों में सात जीत और पांच ड्रॉ से 26 अंक लेकर छठे स्थान पर बरकरार है। 

अपनी नौवीं जीत से कोलकाता की टीम 18 मैचों से 34 अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर बनी हुई है। इस परिणाम से बागान ने अपने अपराजित रहने का सिलसिला 14 मैचों तक पहुंचा दिया है। उसने नौ मैच जीते हैं और सात ड्रा खेले हैं।   

यह भी पढ़ें- IND vs SL: श्रेयस अय्यर की दमदार बल्लेबाजी से भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर 3-0 से सीरीज किया अपने नाम

बागान के रक्षापंक्ति के खिलाड़ी संदेश झिंगन को शानदार रक्षण के लिए हीरो ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया। 

मैच का पहला गोल मध्यांतर की सीटी बजने से कुछ सेकेंड पहले आया, जब लिस्टन कोलासो ने फ्री-किक के जरिये मोहन बागान को 1-0 की बढ़त दिला दी जबकि 85वें मिनट में स्ट्राइकर मनवीर सिंह के गोल से मोहन बागान की बढ़त 2-0 हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल